1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: मारियुपोल में एक और सामूहिक कब्र मिली, शहर के करीब 1000 शवों को दबाने की आंशका

Russia Ukraine News: मारियुपोल में एक और सामूहिक कब्र मिली, शहर के करीब 1000 शवों को दबाने की आंशका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 23, 2022 10:57 am IST,  Updated : Apr 23, 2022 10:57 am IST

यूक्रेन के ध्वस्त हो चुके शहर मारियुपोल के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली है। बताया जा रहा है कि 45 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़ी इस कब्र में मारियुपोल के कम से कम 1,000 निवासियों के शव हो सकते हैं।   

Another mass grave found in Mariupol- India TV Hindi
Another mass grave found in Mariupol Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • मारियुपोल में एक और सामूहिक कब्र मिली
  • मारियुपोल शहर के करीब 1000 शवों को दबाने की आंशका
  • 45 मीटर लंबी और 25 मीटर चौड़ी है कब्र

कीव: यूक्रेन के ध्वस्त हो चुके शहर मारियुपोल के बाहर एक और सामूहिक कब्र मिली है। शहर के मेयर के सलाहकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। शहर की परिषद ने 'प्लेनेट लैब्स' द्वारा उपग्रह से ली गयी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसे सामूहिक कब्र बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 45 मीटर लंबे और 25 मीटर चौड़ी इस कब्र में मारियुपोल के कम से कम 1,000 निवासियों के शव हो सकते हैं। यह भी बताया कि सामूहिक कब्र व्यनोरादने गांव के बाहर देखी गयी है जो मारियुपोल के पूर्व में पड़ता है। 

इससे पहले उपग्रह तस्वीरें उपलब्ध कराने वाली कंपनी 'मैक्सार टेक्नोलॉजीज' द्वारा दी गयी तस्वीरों में मारियुपोल के पश्चिम में स्थित मनहुस शहर में सामूहिक रूप से 200 से अधिक कब्रें दिखाई दी थीं। सामूहिक कब्र के मिलने के बाद यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि रूस शहर में नागरिकों की हत्या को छिपाने की कोशिश कर रहा है। 

बता दें मारियुपोल शहर को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि इस पर अब रूस का नियंत्रण है। इस बीच मारियुपोल  के मेयर यूक्रेन के दक्षिणी शहर को पूरी तरह से खाली कराने की अपील की है। यूक्रेन से मिली जानकारी के मुताबिक रूसी सेना ने मारियुपोल में बूचा से भी बड़ा नरसंहार किया है। सैटेलाइट तस्वीरों में युद्धग्रस्त यूक्रेन के मारियुपोल शहर के पास सामूहिक कब्र दिखाई दे रही हैं। 

मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति ने कहा था कि रूस-यूक्रेन के बीच तब तक सैन्य अभियान जारी रहेगा जब तक कि उसका मकसद पूरा नहीं हो जाता। बता दें, रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी को हमला किया था। दो महीने के इस यूद्ध में रूसी सेना ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश