1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News : राजधानी कीव नहीं छोड़ेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की, अमेरिका के रेस्क्यू ऑफर को ठुकराया

Russia Ukraine News : राजधानी कीव नहीं छोड़ेंगे राष्ट्रपति जेलेंस्की, अमेरिका के रेस्क्यू ऑफर को ठुकराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 26, 2022 10:32 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 04:47 pm IST

राजधानी कीव में रूस सेना घुस चुकी है वहां उसे यूक्रेन के सैनिकों से भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। कीव के मध्य इलाके में जबर्दस्त गोलीबारी हो रही है।

Ukrainian President Zelenskiy - India TV Hindi
Ukrainian President Zelenskiy Image Source : AP

Highlights

  • अमेरिका ने जेलेंस्की को कीव से सुरक्षित निकालने का दिया था प्रस्ताव
  • जेलेंस्की ने कहा-मुझे गोला-बारूद चाहिए, मैं लड़ूंगा, कीव नहीं छोड़ूंगा
  • कीव में रूसी सेना और यूक्रेन की सेना के बीच जंग जारी

Russia Ukraine News : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने राजधानी कीव को छोड़ने से मना कर दिया है। उन्होंने अमेरिका के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिसमें उन्हें कीव से सुरक्षित निकालने की बात कही गई थी। लेकिन जेलेंस्की ने कहा-मैं कीव नहीं छोड़ूंगा, मुझे गोला-बारूद चाहिए।  जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति जेलेंस्की व्यक्तिगत रूप से कीव की सुरक्षा के प्रभारी हैं और वो कहीं जानेवाले नहीं हैं। इस बीच यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सैनिकों के हमले जारी हैं। 

कीव के मध्य इलाके में जबर्दस्त गोलीबारी

राजधानी कीव में रूस की सेना घुस चुकी है वहां उसे यूक्रेन के सैनिकों से भारी प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। कीव के मध्य इलाके में जबर्दस्त गोलीबारी हो रही है। कीव के कई इलाकों में रूस की सेना का कब्जा है और रूस की सेना आगे बढ़ रही है।

जेलेंस्की ने अमेरिकी ऑफर को ठुकराया

इस बीच जेलेंस्की पर मंडराते खतरे को देखते हुए अमेरिका ने उन्हें सुरक्षित कीव से बाहर निकालने का ऑफर दिया लेकिन जेलेंस्की ने इस ऑफर को ठुकरा दिया। इससे पहले भी उन्होंने वीडियो संदेश में यूक्रेन के नागरिकों से अपील की थी कि अब वक्त आ गया है कि वे हथियार उठा लें। 

पुतिन से बातचीत का किया अह्वान 

इस बीच शुक्रवार को जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से संघर्ष को रोकने के लिए बातचीत करने का आह्वान किया था। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को जेलेंस्की के हवाले से कहा, 'पूरे यूक्रेन में लड़ाई चल रही है। आइए बातचीत की मेज पर बैठें।' रूस की आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी ने शुक्रवार को ट्वीट किया, पुतिन ने कहा कि मास्को यूक्रेन के साथ उच्च स्तर पर बातचीत के लिए तैयार हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश