1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: रूस के आक्रमण से तबाह हो चुके यूक्रेन को अब तक 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान

Russia Ukraine News: रूस के आक्रमण से तबाह हो चुके यूक्रेन को अब तक 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Apr 28, 2022 01:12 pm IST,  Updated : Apr 28, 2022 01:24 pm IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध की वजह से देश को 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सैकड़ों उद्योग धंधे तबाह हो चुके हैं।

Ukraine has lost more than $ 600 billion so far- India TV Hindi
Ukraine has lost more than $ 600 billion so far Image Source : FILE PHOTO, PTI

Highlights

  • युद्ध में अब तक यूक्रेन को 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  • यूक्रेन के सैकड़ों उद्योग धंधे हुए तबाह
  • रूस की खुफिया जानकारी यूक्रेन को दी- अमेरिका

Russia Ukraine News: फरवरी के महीने में 24 तारीख को जब रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया, पूरी दुनिया हैरान रह गई। दुनिया भर के देशों ने युद्ध खत्म करने और शांति स्थापित करने की अपील की लेकिन रूस ने ठान लिया कि किसी की नहीं सुननी। रूस ने यूक्रेन को सबक सिखाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। रूस के हमले से यूक्रेन के लोगों में चीख-पुकार और डर का माहौल है। अब तहस-नहस हो चुके यूक्रेन की आर्थिक स्थिति बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। 

यूक्रेन के सैकड़ों उद्योग धंधे तबाह 

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि युद्ध की वजह से देश को 600 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है। सैकड़ों उद्योग धंधे तबाह हो चुके हैं। रूस यूक्रेन पर तो हमला कर ही रहा है, साथ ही वह उन देशों पर भी प्रतिबंध लगा रहा है जो यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। रूस ने यूक्रेन की मदद के आरोप में पोलैंड और बुल्गारिया को नेचुरल गैस की सप्लाई बंद कर का साफ संदेश दिया है कि वह अपने खिलाफ खड़े होने वालों को नहीं छोड़ेगा। दोनों देशों पर रूबल में भुगतान नहीं करने का रूस ने आरोप लगाया है।  

रूस के ऑयल प्रोडक्शन को भी नुकसान 

पुतिन के इस बरताव से पश्चिमी देश भी रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। इससे रूस के ऑयल प्रोडक्शन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूसी बैंकों और जहाजों पर प्रतिबंधों की वजह से इस साल उसके ऑयल प्रोडक्शन में 17 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। 

रूस की खुफिया जानकारी यूक्रेन को दी- अमेरिका

वहीं बुधवार को अमेरिका की संसद में भारी बहुमत से एक विधेयक पारित किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति बाइडेन से रूसी अरबपतियों की संपत्ति जब्त कर यूक्रेन को अतिरिक्त सैन्य और मानवीय सहायता भेजने की अपील की गई है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक फरवरी से ही अमेरिका यूक्रेन को रूसी सेना के मूवमेंट की रीयल टाइम खुफिया जानकारी उपलब्ध करा रहा है। इसकी मदद से यूक्रेन ने कीव एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे रूसी विमान के सैकड़ों सैनिकों को मार गिराया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश