1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: यूएन के महासचिव ने कहा-यूक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लड़ाई रोकें

Russia Ukraine News: यूएन के महासचिव ने कहा-यूक्रेन में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लड़ाई रोकें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2022 08:12 am IST,  Updated : Mar 07, 2022 08:12 am IST

 संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने रविवार को कहा कि संघर्ष के दौरान खारकीव और सुमी जैसे क्षेत्रों में फंसे आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए यूक्रेन में लड़ाई को रोकना बेहद जरूरी है।

Russia Ukraine News- India TV Hindi
Russia Ukraine News Image Source : ANI FILE PHOTO

Highlights

  • यूक्रेन में संघर्ष विराम स्थापित करना बेहद आवश्यक: गुतारेस
  • गुतारेस बोले-भारतीय और अन्य विदेशी नागरिकों को बंधक बनाकर रख रहे यूक्रेनी राष्ट्रवादी

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने रविवार को कहा कि संघर्ष के दौरान खारकीव और सुमी जैसे क्षेत्रों में फंसे आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए यूक्रेन में लड़ाई को रोकना बेहद जरूरी है। गुतारेस ने रविवार को ट्वीट कर कहा, 'यूक्रेन में संघर्ष विराम स्थापित करना बेहद आवश्यक है, ताकि मारियुपोल, खारकीव और सुमी के साथ-साथ संघर्ष वाले अन्य क्षेत्रों में फंसे आम नागरिकों की सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हो पाए।' संयुक्त राष्ट्र प्रमुख का यह ट्वीट रूस के उन आरोपों के बीच आया है कि भारतीय और अन्य विदेशी नागरिकों को इन क्षेत्रों में यूक्रेनी राष्ट्रवादियों द्वारा बंधक बनाकर रखा जा रहा है। 

संघर्ष विराम की कोशिशों के बीच इजराइल के पीएम ने की पुतिन से चर्चा

इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने रविवार शाम को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ फोन पर बात की। यूक्रेन पर जारी रूसी हमले के बीच दोनों नेताओं ने एक दिन पहले भी मॉस्को में वार्ता की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, बेनेट ने जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी फोन पर बात की।

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले कई दिन से जारी युद्ध को रोकने के लिए मध्यस्थता के मद्देनजर बेनेट ने रविवार सुबह से कई बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बात की है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इजराइल के विदेश मंत्री याइर लापिद सोमवार को लातविया में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात कर सकते हैं।

यूक्रेन पर आक्रमण के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाने के लिए एक रूसी व्यक्ति ने अपना पासपोर्ट जला दिया। अन्य लोगों ने यूक्रेन के झंडे लहराते हुए युद्ध और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ नारे लगाये। सर्बिया में रहने वाले रूसी नागरिकों का एक समूह रविवार को उन कई लोगों में शामिल था जो ठंड के मौसम के बावजूद यूक्रेन के समर्थन में और युद्ध के खिलाफ मध्य बेलग्राद में एकत्रित हुए थे। इस युद्ध में पिछले 11 दिनों के दौरान कई लोगों की मौत हो गई है और 15 लाख लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश