1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: रूस के सामने 'झुकेंगे नहीं', हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति का बयान

Russia Ukraine News: रूस के सामने 'झुकेंगे नहीं', हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2022 03:37 pm IST,  Updated : Feb 24, 2022 03:58 pm IST

यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले हम उसके सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस के हर हमले का करारा जवाब देंगे।

Russia Ukraine News- India TV Hindi
Damaged radar arrays and other equipment is seen at Ukrainian military facility outside Mariupol, Ukraine, Thursday, Feb. 24, 2022. Russia has launched a barrage of air and missile strikes on Ukraine early Thursday and Ukrainian officials said that Russian troops have rolled into the country from the north, east and south. Image Source : AP

Highlights

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- हम झुकेंगे नहीं
  • यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद तेजी से बदल रहा घटनाक्रम
  • यूक्रेन का दावा- मारे 50 रूसी सैनिक, नष्ट किए दो टैंक

Russia Ukraine News: रूसी सेनाओं ने यूक्रेन पर बड़ा सैन्य हमला बोल दिया है। रूस, यूक्रेन के खिलाफ लगातार आक्रामक रुख अपनाता जा रहा है। यूक्रेन में रूस का हमला लगातार जारी है। यूक्रेन लगातार दुनियाभर के बड़े देशों से मामले में हस्तक्षेप की गुहार लगा रहा है। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले हम उसके सामने झुकने वाले नहीं हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हम रूस के हर हमले का करारा जवाब देंगे। यूक्रेन की सेना सरेंडर नहीं करेगी। यूक्रेन आम नागरिकों को भी हथियार देगा। सभी पूर्व सैनिकों को छोटे हथियार दिए जाएंगे। यूक्रेन पूर्व सैनिकों को भी युद्ध में उतारेगा। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि हमले के बाद से हमने रूस संग सभी कूटनीतिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने वैश्विक नेताओं से अपील करते हुए हथियार देकर रूस से लड़ने में मदद करने को कहा है।

50 रूसी सैनिक मारे गए, यूक्रेन ने किया दावा

यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिए। ताजा जानकारी के अनुसार रूस द्वारा यूक्रेन की राजधानी कीव में 12 धमाके किए गए हैं। दूसरी तरफ यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने भी रूसी सेना को नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय की तरफ से ताजा बयान आया है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने रूस के छह प्लेन मार गिराए हैं। इसके अलावा 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं और 2 टैंक भी नष्ट किए गए हैं। 

यूक्रेन ने पीएम मोदी से मदद मांगी

भारत में यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। यूक्रेन के भारत में राजदूत इगोर पोलखा ने कहा है कि, भारत यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव में अहम भूमिका अदा कर सकता है। उन्होंने पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि, वो तुरंत यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से इस बारे में बात करें। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि, राजधानी कीव के पास भी हमले हुए हैं। रूस यूक्रेन पर हमला कर रहा है, मोदी जी इस समय बहुत बड़े नेता हैं, हम उनसे मदद की अपील करते हैं। दुनिया में तनाव को भारत ही कम कर सकता है। उन्होंने बताया कि, रूस के 5 प्लेन मार गिराए गए हैं।

तेजी से बदलती स्थिति पर हमारी नजर: भारत

वहीं रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर भारत भी नजर बनाए हुए है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि हम तेजी से बदलती स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारतीयों, खासकर छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष का विस्तार किया जा रहा है और इसे 24x7 आधार पर चालू किया जा रहा है। यूक्रेन में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा कि यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद करने के मद्देनजर विशेष फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है।

Ukraine India helpline number
Image Source : TWITTERUkraine India helpline number

भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। कीव में भारतीय दूतावास के मुताबिक, यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को बंद करने के मद्देनजर विशेष फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दूतावास की वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट और नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश