1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine News: रूस के हमले से परेशान हुए जेलेंस्की, कहा- बंटे हुए हैं पश्चिमी देश, रूस को हराने के लिए साथ आना ज़रूरी

Russia Ukraine News: रूस के हमले से परेशान हुए जेलेंस्की, कहा- बंटे हुए हैं पश्चिमी देश, रूस को हराने के लिए साथ आना ज़रूरी

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : May 26, 2022 12:32 pm IST,  Updated : May 26, 2022 12:32 pm IST

Russia Ukraine News: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। रूस के आक्रमण का लगातार यूक्रेन सामना कर रहा है। युद्ध में हार नहीं मानने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से साथ आने की अपील की है। 

Ukrainian President Volodymyr Zelensky- India TV Hindi
Ukrainian President Volodymyr Zelensky Image Source : PTI

Highlights

  • वोलोदिमिर जेलेंस्की की पश्चिमी देशों से अपील
  • रूस को हराने के लिए साथ आना ज़रूरी: जेलेंस्की
  • समर्थन के लिए पश्चिमी देश बंटा हुआ है: जेलेंस्की

Russia Ukraine News: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। रूस के आक्रमण का लगातार यूक्रेन सामना कर रहा है। युद्ध में हार नहीं मानने वाले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से साथ आने की अपील की है। बुधवार को वर्ल्ड एकोनॉमिक फोरम (WEF)के एक पैनल में चर्चा के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि- 'यूक्रेन पर महीनों से रूसी हमले जारी हैं। जंग के बीच यूक्रेन को दिए जाने वाले समर्थन के लिए पश्चिमी देश बंटा हुआ है।' जेलेंस्की ने कहा, 'रूस के खिलाफ हमारा बड़ा फायदा तब होगा जब हम वास्तव में एकजुट होंगे।'

तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है: जॉर्ज

वहीं अमेरिका के एक अरबपति जॉर्ज सोरोस ने कहा कि रूस का यूक्रेन पर आक्रमण तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है। सोरोस ने कहा कि इस युद्ध को जल्द समाप्त कराना होगा। मानव सभ्यता को बचाने के लिए पुतिन को हराना होगा। उन्होनें यह भी कहा कि यूक्रेन पर आक्रमण अचानक नहीं हुई, पुतिन ने चीन को इसके बारे में पहले ही बता दिया था।

यूक्रेन अधिकारियों को सता रहा डर

यूक्रेन अधिकारियों ने चिंता जाहिर की है कि रूस मारियुपोल पर भी कब्जा कर सकता है। इसके लिए रूस अपनी रणनीति के तहत शहर की धीरे-धीरे घेराबंदी कर रहा है। यूक्रेन अधिकारियों का डर ऐसे समय आया है जब पिछले बुधवार को रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर सेवेरोडोनेट्स्क पर कब्जा कर लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश