1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia Ukraine War News: नहीं थमेगी जंग! रूस के सैन्य ठिकाने पर आतंकवादियों का हमला, 11 की मौत और 15 घायल, क्या रूस करेगा पलटवार?

Russia Ukraine War News: नहीं थमेगी जंग! रूस के सैन्य ठिकाने पर आतंकवादियों का हमला, 11 की मौत और 15 घायल, क्या रूस करेगा पलटवार?

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Oct 16, 2022 06:49 am IST,  Updated : Oct 16, 2022 08:39 am IST

Russia Ukraine War News: रूस के सैन्य ठिकाने पर आतंकवादी हमला हो गया है। इस हमले में 11 लोगों की जानें चली गईं और 15 लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद रूस जानकारियों जुटाकर पलटवार कर सकता है। इस ​तरह यूक्रेन और रूस के बीच जंग के हालात सामान्य होते नहीं दिख रहे हैं।

Russia Ukraine War news- India TV Hindi
Russia Ukraine War news Image Source : INDIA TV

Russia Ukraine War News: रूस और यूक्रेन के बीच जंग और तेज हो गई है। इसी बीच शनिवार को रूसी सैन्य शिविर पर 'आतंकवादी' हमले की खबर है। इस हमले में 11 लोग मारे गए हैं और 15 लोग घायल हो गए। रूसी अधिकारियों का कहना है कि दो 'आतंकियों' ने यूक्रेन के पास एक सैन्य फायरिंग रेंज पर गोलियां चलाईं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान सेना की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए। अधिकारियों के अनुसार इन दोनों हमलावरों को स्वयंसेवी सैनिक बताया जा रहा है, जो किसी अज्ञात पूर्व सोवियत राष्ट्र से संबंध रखते थे। जाहिर है इन हमलावरों का पता लगाने की कवायद में रूस जुटेगा और इनका संबंध यदि यूक्रेन से हुआ तो वह फिर यूक्रेन पर ताबड़तोड़ पलटवार करेगा। इससे जंग के हालात और पेचीदा हो सकते हैं। 

यूक्रेन-रूस के बीच हालात अब और पेचीदा होने लगे हैं। पिछले दिनों क्रीमिया पुल ब्लास्ट के बाद से ही रूस वैसे ही बौखलाया हुआ है। रूस ने 11 न्यूक्लियर बॉम्बर्स तक लगा दिए हैं। वहीं रूस ने हाल के समय में यूक्रेन के इलाकों पर ताबड़तोड़ हमले किए हैं। इसी बीच रूसी सैन्य शिविर पर हमले के एक दिन पहले ही रूस के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि उनके देश की सेना के साथ नाटो सैनिकों की टकराहट से वैश्विक तबाही होगी।

रूस-नाटो की सैन्य टक्कर में होगी 'वैश्विक तबाही' : पुतिन

रूस के राष्ट्रपति ने चेतावनी दी है कि उनके देश की सेना के साथ नाटो सैनिकों की टकराहट से वैश्विक तबाही होगी। कजाखस्तान की राजधानी अस्ताना में उन्होंने कहा, रूसी सेना के साथ सीधे संपर्क या सैनिकों से नाटो का सीधा टकराव बेहद खतरनाक कदम होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक तबाही का कारण बनने वाले ऐसे कदम किसी का भी भला नहीं करने वाले। पुतिन बोले, मुझे उम्मीद है कि जो लोग यह कहते हैं, काफी समझदार है कि ऐसा कदम नहीं उठाएंगे। इससे पहले, रूसी राष्ट्रपति ने पिछले माह यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जा करने के बाद रूस के क्षेत्र की रक्षा के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की धमकी दी थी।

क्रीमिया पुल विस्फोट के बाद से ही बौखलाया हुआ है रूस 

रक्षा सूत्रों का मानना ​​है कि पुतिन पश्चिम देशों को बड़ा संदेश देने के लिए बॉर्डर पर बम बरसा सकते हैं। क्योंकि क्रीमिया पुल के विस्फोट के बाद पुतिन ने कई बार चेतावनी दी है कि वह कीव को इस टेरर ऐक्ट के लिए करारा जवाब देंगे। क्रीमिया ब्रिज पर हमले के बाद रूस ने यूक्रेन के शहरों पर 100 से ज्यादा मिसाइल बरसाई हैं। 

रूस ने दी तीसरे विश्व युद्ध की धमकी 

रूसी हमलों के बीच यूक्रेन NATO में शामिल होने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में यूक्रेन के NATO में शामिल होने को लेकर रूस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। रूसी सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी सेक्रेटरी अलेक्जेंडर वेनेडिकतोव ने कहा कि यूक्रेन जानता है कि अगर वह नाटो में शामिल हुआ तो ये इस युद्ध को तीसरे विश्व युद्ध में तब्दील कर देगा। पुतिन के करीबी कहे जाने वाले अलेक्जेंडर वेनेडिकतोव ने कहा कि इस तरह का कदम उठाने का अंजाम खुद NATO सदस्य भी समझते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश