1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में किया चीनी समकक्ष जिनपिंग का स्वागत, कही ये बड़ी बात

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में किया चीनी समकक्ष जिनपिंग का स्वागत, कही ये बड़ी बात

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 20, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Mar 20, 2023 11:55 pm IST

पुतिन ने यह भी कहा कि बैठक ने अमेरिका को संदेश दिया है कि दोनों देश उन्हें कमजोर करने के प्रयासों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रूस और चीन को भयभीत करने की अमेरिकी नीति लगातार उग्र और अधिक आक्रामक होती जा रही है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में किया चीनी समकक्ष जिनपिंग का स्वागत, कही ये बड़ी बात- India TV Hindi
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने क्रेमलिन में किया चीनी समकक्ष जिनपिंग का स्वागत, कही ये बड़ी बात Image Source : FILE

मॉस्को:  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को तीन-दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का क्रेमलिन में स्वागत किया। जिनपिंग का स्वागत करने के साथ ही पुतिन ने कहा कि वह यूक्रेन में जारी संकट के समाधान की चीनी राष्ट्रपति की योजना का भी स्वागत करते हैं। रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच जिनपिंग-पुतिन के बीच होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस को अलग-थलग करने के पश्चिमी देशों के प्रयासों के बीच जिनपिंग की उपस्थिति को पुतिन के लिए एक कूटनीतिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। 

बैठक से  चीन को लगी मिर्ची, पुतिन ने कही ये बात

पुतिन ने यह भी कहा कि बैठक ने अमेरिका को संदेश दिया है कि दोनों देश उन्हें कमजोर करने के प्रयासों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि रूस और चीन को भयभीत करने की अमेरिकी नीति लगातार उग्र और अधिक आक्रामक होती जा रही है। साथ ही उन सभी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया जा रहा है, जो अमेरिकी फरमान के आगे नहीं झुकते हैं। वहीं, चीन और रूस ने जिनपिंग की यात्रा को दोनों देशों की मित्रता को और प्रगाढ़ करने के प्रयासों के हिस्से के रूप में वर्णित किया है। 

चीन की शांति योजना का रूस ने किया स्वागत

क्रेमलिन ने यूक्रेन के लिए चीन की शांति योजना का स्वागत किया है और कहा है कि इस पर पुतिन और जिनपिंग के बीच वार्ता के दौरान चर्चा की जाएगी। दोनों राष्ट्रपतियों के बीच सोमवार को रात्रिभोज के बाद बैठक शुरू होगी। गौरतलब है कि जिनपिंग की रूस यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय द्वारा शुक्रवार को युद्ध अपराध के आरोपों में पुतिन की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया था।

रूस ने पुतिन को मिले वारंट को कहा 'निष्प्रभावी'

रूस ने इस वारंट को निष्प्रभावी करार दिया है। चीन अपनी ऊर्जा आधारित अर्थव्यवस्था के लिए रूस को तेल और गैस के स्रोत के रूप में देखता है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि सोमवार रात की बैठक के दौरान जिनपिंग और पुतिन यूक्रेन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति मौजूदा हालात पर मॉस्को के दृष्टिकोण को लेकर भी विस्तृत विवरण दे सकते हैं। 

Also Read:

Explainer: मॉस्को पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, जिनपिंग-पुतिन की मुलाकात पर दुनिया की नजर, क्या रुकेगी रूस-यूक्रेन में जंग?

तालिबानी सरगना ने अफगानिस्तान में जारी किया ऐसा फरमान, जिसे पढ़कर आप भी हो जाएंगे हैरान

दोस्त जापान ने कह दी ऐसा बात, दुविधा में पड़ गया भारत, पीएम मोदी से हुई जापानी पीएम किशिदा फुमियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश