1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ‘यदि रूस में होता तो...‘, स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान

‘यदि रूस में होता तो...‘, स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 30, 2023 09:27 am IST,  Updated : Jun 30, 2023 09:27 am IST

स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ऐसा अपराध रूस में होता तो बर्दाश्त नहीं किया जाता।

 ‘यदि रूस में होता तो...‘, स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान- India TV Hindi
‘यदि रूस में होता तो...‘, स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान Image Source : AP

 

स्वीडन में ईद के मौके पर पवित्र कुरान जलाए जाने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जहां कई मुस्लिम देशों ने स्वीडन में कुरान जलाए जाने की घटना की निंदा की है। वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीन पुतिन ने भी स्वीडन में हुई इस घटना पर अपना बयान दिया है। उन्होंने दागिस्तान दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कुछ देशों में कुरान की बेअदबी को क्राइम के तौर पर नहीं देखा जाता लेकिन रूस में यह दंडनीय अपराध है।  यदि रूस में ऐसा होगा तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी जनवरी में जब स्वीडन में इसी तरह की घटना हुई थी तो रूसी विदेश मंत्रालय ने पवित्र कुरान को जलाने को इस्लामोफोबिया का एक और उत्तेजक कृत्य बताया था।

स्वीडन में कुरान जलाने की घटना पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाराजगी जताई है। पवित्र कुरान के अपमान को कुछ देशों में अपराध के रूप में नहीं देखा जाता है, लेकिन रूस में इसके लिए दंड का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में, यह संविधान और दंड संहिता दोनों के अनुसार एक अपराध है। ऐसा अपराध अगर रूस में होता तो दोषी को निश्चित रूप से दंडित किया जाता। पुतिन ने यह बयान रूसी संघ के दागिस्तान स्वायत्त गणराज्य में डर्बेंट की अपनी यात्रा के दौरान दिया। इस यात्रा में उन्होंने डर्बेंट की ऐतिहासिक मस्जिद का दौरा किया और दागिस्तान के मुस्लिम नेताओं से मुलाकात की।

पुतिन को भेंट की गई कुरान

रूसी समाचार एजेंसी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन को जुमा मस्जिद की यात्रा के दौरान भेंट स्वरूप पवित्र कुरान की एक प्रति दी गई। उन्होंने इस उपहार के लिए मुस्लिम नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कहा कि कुरान मुस्लिमों के लिए पवित्र है और दूसरों के लिए भी पवित्र होना चाहिए। हम हमेशा इन नियमों का पालन करेंगे।

स्वीडन में कुरान जलाने की घटना के बाद बोले पुतिन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पुतिन का यह बयान बुधवार को स्टॉकहोम की केंद्रीय मस्जिद के बाहर एक व्यक्ति द्वारा पवित्र कुरान की प्रति फाड़ने और जलाने के बाद आया है। स्वीडन की पुलिस ने बाद में उस व्यक्ति पर एक जातीय या राष्ट्रीय समूह के खिलाफ आंदोलन का आरोप लगाया। स्वीडन में इस्लाम के खिलाफ प्रदर्शनों की एक श्रृंखला ने तुर्की सहित मुस्लिम जगत को नाराज कर दिया है। तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर इस्लाम विरोधी प्रदर्शनों की अनुमति देना अस्वीकार्य है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश