1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी ने बेटी के जन्म की घोषणा की

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी ने बेटी के जन्म की घोषणा की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2021 04:28 pm IST,  Updated : Dec 09, 2021 11:18 pm IST

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी ने बेटी के जन्म की घोषणा की है। दंपति की यह दूसरी संतान है।

UK PM Boris Johnson and wife announce birth of a baby girl- India TV Hindi
UK PM Boris Johnson and wife announce birth of a baby girl Image Source : AP FILE PHOTO

Highlights

  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पत्नी कैरी ने बेटी को जन्म दिया
  • जॉनसन दंपति को एक लड़का भी है जिसका जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था
  • बोरिस जॉनसन को पहले की अपनी शादियों से भी पांच बच्चे हैं

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी कैरी ने बेटी के जन्म की घोषणा की है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की पत्नी कैरी ने बेटी को जन्म दिया है। जॉनसन के कार्यालय ने कहा है कि बच्ची स्वस्थ है और दंपति की यह दूसरी संतान है। जॉनसन की पत्नी ने गुरुवार को लंदन के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। जॉनसन दंपति को एक लड़का भी है जिसका जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था। बच्चे का नाम विलफ्रेड है। जॉनसन को पहले की अपनी शादियों से भी पांच बच्चे हैं।

कैरी जॉनसन के पहले बच्चे विलफ्रेड (Wilfred) का जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था। 57 वर्षीय बोरिस जॉनसन ने 33 वर्षीय कैरी जॉनसन से इस साल मई में लंदन (London) स्थित वेस्टमिंस्टर कैथेड्रल (Westminster Cathedral) में आयोजित एक छोटे समारोह में शादी की थी, ये बोरिस जॉनसन की तीसरी शादी थी। उन्होंने कैरी से शादी से पहले भारतीय मूल की मारियाना व्हीलर को तलाक दिया था। मारियान के साथ जॉनसन के चार बच्चे हैं। वहीं, जॉनसन ने पहली शादी एलेग्रा मोस्टिन-ओवेन से की, जिनके साथ उनके एक भी बच्चे नहीं हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश