1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Israel-Iran War में उलझा रहा अमेरिका, मौका देख रूस ने कर लिया यूक्रेन के Vuhledar शहर पर कब्जा

Israel-Iran War में उलझा रहा अमेरिका, मौका देख रूस ने कर लिया यूक्रेन के Vuhledar शहर पर कब्जा

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Oct 02, 2024 11:39 pm IST,  Updated : Oct 03, 2024 06:33 am IST

यह वही शहर है जिसकी आबादी युद्ध से पहले 14,000 से अधिक थी। मगर अब तबाह हो गया है। सोवियत काल की बनी इमारतें यहां नष्ट और खंडहर हो गई हैं। मोस्कोवस्की कोम्सोमोलेट्स अखबार ने कहा कि यह यूक्रेनी सेना ती 72वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड की आखिरी प्रशिद्ध प्रतिरोध इकाई है, जिसने मंगलवार देर रात शहर छोड़ दिया।

रूस ने यूक्रेन के वुहलेदर क्षेत्र पर किया कब्जा। - India TV Hindi
रूस ने यूक्रेन के वुहलेदर क्षेत्र पर किया कब्जा। Image Source : REUTERS

मॉस्को: रूसी सैनिकों ने आज यूक्रेन समेत उसके अमेरिका जैसे सहयोगियों को बड़ा झटका दिया है। रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन के वुहलेदर पर शहर कब्ज़ा कर लिया है। रूसी सेना के कब्जे के बाद बचे-खुचे यूक्रेनी सैनिक इलाका छोड़कर पीछे भाग गए हैं। रूस ने यूक्रेन के इस शहर पर ऐसे वक्त में कब्जा किया है, जब कीव का सबसे बड़ा सहयोगी अमेरिका इजरायल-ईरान के साथ युद्ध में उलझा है। रूसी सेना ने मौका पर यूक्रेनी सेना को यहां से पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

यह यूक्रेन का एक ऐसा गढ़ था, जहां 2022 में रूस द्वारा पूर्ण पैमाने पर हमला शुरू करने के बाद भी उसे तीव्र विरोधी हमलों का सामना करना पड़ा था। अब तक रूसी सैनिक इस शहर से यूक्रेनी सैनिकों को पीछे नहीं हटा पाए थे, लेकिन आज बुधवार को रूसी सेना ने यहां अपने झंडे फहरा दिए हैं। यह यूक्रेन पर रूसी सेना की एक और प्रगति का प्रमाण है। अब तक रूसी सेना यूक्रेन पांचवें हिस्से पर नियंत्रण पा चुकी है। लुहांस्क, दोनेत्स्क, जापोरिज्जिया और खेरसॉन के ज्यादातर इलाके पहले से ही रूसी सेना के कब्जे में हैं। 

कोयला खनन के लिए जाना जाता है वुहलेदर

यूक्रेन का यह शहर कोयले की खान के लिए जाना जाता है। यूक्रेन की पूर्वी सैन्य कमान ने कहा कि उसने रूसी सैनिकों की घेराबंदी से बचने के साथ अपने "कर्मियों और सैन्य उपकरणों को सुरक्षित रखने" के इरादे से एक पहाड़ी की चोटी पर स्थित वुहलेदर शहर से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। इसे कोयला खनन शहर के तौर पर जाना जाता है। हालांकि अभी रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपनी दैनिक युद्धक्षेत्र रिपोर्ट में वुहलेदर का उल्लेख नहीं किया है। जबकि रूसी टेलीग्राम चैनलों ने टूटी हुई इमारतों पर रूसी तिरंगे झंडे को लहराते हुए सैनिकों का वीडियो प्रकाशित किया है। (रायटर्स) 

यह भी पढ़ें

खामेनेई की बात मान लेता तो बच जाता "नसरल्लाह", मौत से कई दिनों पहले ईरानी लीडर ने बता दिया था-"मार डालेगा इजरायल"


Iran-Israel War: इजरायल की मदद से पीछे हटे बाइडेन, कहा-तेहरान की न्यूक्लियर साइट पर हमले का समर्थन नहीं करेगा US

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश