1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया में तूफान से एक की मौत, सैकड़ों उड़ानें रद्द

कैलिफोर्निया में तूफान से एक की मौत, सैकड़ों उड़ानें रद्द

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2017 10:48 am IST,  Updated : Feb 18, 2017 10:48 am IST

लॉस एंजिलिस: अमेरिका में सदर्न और सेंट्रल कैलिफोर्निया में आये एक शक्तिशाली तूफान से बिजली की तारें गिर गयी और एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि अन्य लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों में

Storm- India TV Hindi
Storm

लॉस एंजिलिस: अमेरिका में सदर्न और सेंट्रल कैलिफोर्निया में आये एक शक्तिशाली तूफान से बिजली की तारें गिर गयी और एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गयी जबकि अन्य लोग बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हैं और हवाईअड्डों पर सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। मिट्टी के धंसने और मलबे के बहने की आशंका के कारण कल एहतियाती तौर पर आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से घरों को खाली करने का आग्रह किया गया।

लॉस एंजिलिस हवाईअड्डे पर आगमन और वहां से प्रस्थान करने वाली 300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई या उन्हें रद्द कर दिया गया। पुलिस और दमकल अधिकारियों ने बताया कि लॉस एंजिलिस के शेरमन ओक्स इलाके में एक पेड़ गिरने से बिजली की तारें गिर गयीं और एक कार क्षतिग्रस्त हो गयी। इस दौरान 55 वर्षीय एक व्यक्ति को करंट लग गया और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इलाके में 60 मील प्रति घंटा या उससे अधिक की रफ्तार से हवा चली और भारी वर्षा हुई। पहाड़ी इलाकों से मिट्टी धंसने लगी और कई राजमार्गों को बंद करना पड़ा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया कि यह जनवरी 1995 के बाद से दक्षिण कैलिफोर्निया में आए अब तक के सबसे शक्तिशाली तूफान का रूप ले सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश