1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में हर 19 मिनट में होती है होंठ की एक सर्जरी, जानिए वजह

अमेरिका में हर 19 मिनट में होती है होंठ की एक सर्जरी, जानिए वजह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 21, 2016 11:46 pm IST,  Updated : Apr 21, 2016 11:46 pm IST

न्यूयॉर्क: अगर हम आपको बताएं कि अमेरिका में हर 19 मिनट में होंठ की एक सर्जरी होती है और यह कि मीडिया में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 में होंठों की सर्जरी का

Selfie- India TV Hindi
Selfie

न्यूयॉर्क: अगर हम आपको बताएं कि अमेरिका में हर 19 मिनट में होंठ की एक सर्जरी होती है और यह कि मीडिया में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2015 में होंठों की सर्जरी का एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ, तो वास्तव में आप हैरान रह जाएंगे। आप जानना चाहेंगे कि आखिर होंठ की सर्जरी को लेकर अमेरिकी नागरिकों में इतनी दीवानगी क्यों है? दरअसल वहां यह बात प्रचलित है कि अगर आप आकर्षक पाउट के साथ एक शानदार सेल्फी लेना चाहते हैं? तो इसके लिए होंठों की सर्जरी कराइए!

दरअसल अमेरिकन सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स (एएसपीएस) के एक सर्वे से ज्ञात हुआ है कि 2015 में पुरुषों और महिलाओं में 27,449 लिप इम्प्लांट्स हुए। वर्ष 2,000 के मुकाबले यह 48 फीसदी ज्यादा है। अमेरिकन सोसायटी ऑफ प्लास्टिक सर्जन्स के डेविड सॉन्ग के मुताबिक, "हम सेल्फी युग में रह रहे हैं और हम खुद को निरंतर सोशल मीडिया पर देखते रहते हैं, इसलिए हम इस बात को काफी महत्व देने लगे हैं कि हमारे होंठ कैसे दिख रहे हैं।"

ब्रिटेन की एक कॉस्मेटिक डेंटिस्ट्री कंपनी ने दावा किया है कि सेल्फियों के कारण लोग अलग तरह की मुस्कान चाहने लगे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, "लोग अब एक नई 'सेल्फी मुस्कान' चाहते हैं।" क्लीनिकल निदेशक और कॉस्मेटिक दंत चिकित्सक टिम बैड्रस्टॉक-स्मिथ ने कहा, "पिछले पांच सालों में वेबसाइट के जरिए सेल्फी भेजने वालों की संख्या में 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने सामने के दांतों को लेकर चिंता व्यक्त की। लेकिन हकीकत में मिलने पर ज्यादातर इन लोगों के दांत बिल्कुल भी बुरे नहीं दिखाई दिए।"

अमेरिका के ओहियो के एक प्लास्टिक सर्जन रॉबर्ट हाउजर ने कहा, "कोई व्यक्ति फेसलिफ्ट या आईलिड सर्जरी के लिए भले ही तैयार न हो, लेकिन कई ऐसे तरीके हैं जिनसे आप अपने होंठों का आकार बदल सकते हैं।" एएसपीएस ने करीब 1,000 महिलाओं पर शोध किया। इसमें ज्ञात हुआ कि महिलाओं को हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के होंठ सबसे अधिक आकर्षक लगे, जिसे उन्होंने पाने की इच्छा जताई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश