1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बोलिविया में हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत

बोलिविया में हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 15, 2018 11:39 am IST,  Updated : Feb 15, 2018 11:39 am IST

बोलिविया के ओरूरो शहर में कार्निवाल के दौरान हुए दूसरे बम विस्फोट में चार लोग मारे गये हैं। पुलिस कमांडर फौस्तिनो मेंदोजा ने आज बताया कि तीन किलोग्राम डायनामाइट से भरे इस उपकरण में कल विस्फोट हुआ जिसमें चार लोग मारे गये।


4 people killed in Bolivia bomb blast- India TV Hindi
4 people killed in Bolivia bomb blast

ला पाज: बोलिविया के ओरूरो शहर में कार्निवाल के दौरान हुए दूसरे बम विस्फोट में चार लोग मारे गये हैं। पुलिस कमांडर फौस्तिनो मेंदोजा ने आज बताया कि तीन किलोग्राम डायनामाइट से भरे इस उपकरण में कल विस्फोट हुआ जिसमें चार लोग मारे गये। उन्होंने बताया, ‘‘चार लोग मारे गये हैं, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं।’’ कमांडर ने कहा कि शनिवार को भी यहीं पर विस्फोट हुआ था जिसमे आठ लोग मारे गये थे। (मेक्सिको: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार पैट्रिसिओ एक सड़क हादसे में घायल )

पहले सरकार के एक मंत्री ने कहा था कि शनिवार को हुआ विस्फोट संभवत: गैस सिलेंडर में लीक के कारण हुआ था। दूसरे विस्फोट के बाद सेना की टुकड़ियां सड़कों पर गश्त लगा रही हैं। प्रांतीय गवर्नर विक्तर हुगो वासक्वेज का कहना है, ‘‘हमें पक्का यकीन है कि यह आपराधिक हमला था।’’ रक्षा मंत्री जाविर जाबलेता का कहना है कि एजेंसियां अब दोनों विस्फोटों में संबंध की जांच कर रही हैं।

मंत्री कार्लोस रोमेरो ने ज्यादा जानकारी दिये बगैर बताया कि तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रपति ईवो मोरालेस ने टि्वटर पर एक बयान में कहा कि दक्षिण अफ्रिकी देश शोक में डूब गया है। घटना स्थल के आसपास के स्कूलों और विश्वविद्यालयों को आज बंद रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश