1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. पराग्वे के इतिहास में पहली बार एक महिला बनेगी राष्ट्रपति

पराग्वे के इतिहास में पहली बार एक महिला बनेगी राष्ट्रपति

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2018 10:55 am IST,  Updated : May 29, 2018 10:55 am IST

पराग्वे के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति बनेगी, भले ही अस्थायी तौर पर। ऐसा निवर्तमान नेता होरासियो कार्टस के निर्धारित समय से पहले इस्तीफा देने के कारण हो रहा है।

Alicia Pucheta to be the first woman president of Paraguay- India TV Hindi
Alicia Pucheta to be the first woman president of Paraguay

असुन्सियन: पराग्वे के इतिहास में पहली बार एक महिला राष्ट्रपति बनेगी, भले ही अस्थायी तौर पर। ऐसा निवर्तमान नेता होरासियो कार्टस के निर्धारित समय से पहले इस्तीफा देने के कारण हो रहा है। कार्टर के इस्तीफे के बाद उप राष्ट्रपति एलिसिया पुचेता (68) उनका बचा शेष कार्यकाल पूरा करेंगी। (नवाज शरीफ का दावा, 'पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के बाद भारत का रवैया हमारे देश को लेकर बदला' )

इसके बाद 22 अप्रैल को हुये चुनाव में निर्वाचित मारियो अब्दो बेनिटेज 15 अगस्त को पांच साल के लिए इस देश के राष्ट्रपति बनेंगे। संसद ने कार्टर के इस्तीफे और एलिसिया पुचेता के कल अंतरिम राष्ट्रपति बनने की पुष्टि है।

गर्भपात को वैध बनाने का विरोध करने वाली एलिसिया दक्षिणपंथी कोलोराडो पार्टी से ताल्लुक रखती हैं जो दशकों से असुन्सियन में सत्तारूढ़ है। पराग्वे में 45 में से केवल आठ महिला सीनेटर हैं और निचले सदन में 80 सदस्यों में से केवल 11 महिलाए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश