1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में अदालत परिसर में गोलीबारी, हमलावर सहित 3 की मौत

अमेरिका में अदालत परिसर में गोलीबारी, हमलावर सहित 3 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 12, 2016 12:34 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 12:34 pm IST

अमेरिका के मिशिगन की एक अदालत परिसर में सोमवार को एक कैदी ने दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी जबकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। इस तरह घटना में हमलावर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

shootout- India TV Hindi
shootout

शिकागो: अमेरिका के मिशिगन की एक अदालत परिसर में सोमवार को एक कैदी ने दो पुलिसकर्मियों को गोली मार दी जबकि जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। इस तरह घटना में हमलावर सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत हुई है।

शिकागो के बेरियन काउंटी के शेरिफ पॉल बेली ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शिकागो से लगभग 160 किलोमीटर दूर सेंट जोसेफ सिटी में बेरियन काउंटी अदालत परिसर में हुई। इसमें एक उपपुलिसकर्मी और एक नागरिक भी घायल हुआ है।

यह घटना अदालत की तीसरी मंजिल पर दोपहर 2.25 बजे उस समय हुई जब कैदी को अदालत में पेश किया जा रहा था। उसने अचानक ही एक पुलिस की बंदूक छीन ली और गोली चला दी।

हालांकि, अभी तक कैदी की पहचान उजागर नहीं की गई है लेकिन बेली का कहना है कि यह कैदी कई मामलों में पुलिस हिरासत में था।

उन्होंने कहा, उपपुलिसकर्मी को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश