1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. महाभियोग मामले में चुनौती का जवाब देने के लिए दृढ़ता से विचार कर रहा हूं: डोनाल्ड ट्रंप

महाभियोग मामले में चुनौती का जवाब देने के लिए दृढ़ता से विचार कर रहा हूं: डोनाल्ड ट्रंप

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 18, 2019 09:55 pm IST,  Updated : Nov 18, 2019 09:57 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अपने खिलाफ महाभियोग की जांच के मामले में गवाही देने के लिए वह विपक्षी डेमोक्रेट्स की चुनौती का जवाब देने के बारे में ‘दृढ़ता’ से विचार कर रहे हैं।

US President Donald Trump- India TV Hindi
US President Donald Trump (File Photo) Image Source : AP/PTI

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अपने खिलाफ महाभियोग की जांच के मामले में गवाही देने के लिए वह विपक्षी डेमोक्रेट्स की चुनौती का जवाब देने के बारे में ‘दृढ़ता’ से विचार कर रहे हैं। अमेरिका के निचले सदन की अध्यक्ष और डेमोक्रेट नेता नैंसी पेलोसी ने कहा कि ट्रंप को आगे आकर ‘‘सच’’ बयान करना चाहिए, जिस पर रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने कहा कि वह ऐसा करने के इच्छुक हैं।

ट्रंप ने ट्वीट किया कि पेलोसी ने कहा है कि ‘इस फर्जी महाभियोग विच हंट मामले में मैं गवाही दूं । उन्होंने यह भी कहा है कि मैं लिखित में भी ऐसा कर सकता हूं।’’ ट्रंप ने कहा, ‘‘हालांकि, मैंने कुछ गलत नहीं किया है और मैं इस फर्जी प्रक्रिया को तवज्जो देना पसंद नहीं रकता हूं । मुझे यह विचार पसंद है और मैं इस पर दृढ़ता से विचार कर रहा हूं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश