1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में NASA के अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष से डाला वोट

अमेरिका में NASA के अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्ष से डाला वोट

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 08, 2016 09:24 am IST,  Updated : Nov 08, 2016 09:24 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस धरती से कोसों दूर से भी वोट डाला गया है। नासा ने कहा है कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद उसके एकमात्र अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्षयान से अपना वोट दर्ज कराया है।

american astronaut votes from space for presidential...- India TV Hindi
american astronaut votes from space for presidential elections

मियामी: विश्वभर में चर्चित अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए इस धरती से कोसों दूर से भी वोट डाला गया है। नासा ने कहा है कि बाहरी अंतरिक्ष में मौजूद उसके एकमात्र अंतरिक्षयात्री ने अंतरिक्षयान से अपना वोट दर्ज कराया है।

NASA ने कल कहा कि शेन किम्ब्रो धरती के उपर, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से मतदान करने की लंबे समय से चली आ रही परंपरा में शामिल होने वाले सबसे हालिया अंतरिक्षयात्री हैं। शेन रूसी सोयूज रॉकेट में सवार होकर 19 अक्तूबर को दो रूसी अंतरिक्षयात्रियों के साथ आईएसएस के लिए रवाना हुए थे। वह अंतरिक्ष में मौजूद इस शोध केंद्र में चार माह के अभियान पर गए हैं।

वर्ष 1997 से ही अमेरिकी अंतरिक्षयात्री टेक्सास कानून के तहत अंतरिक्ष से मतदान करते आए हैं। अधिकतर अंतरिक्षयात्री ह्यूस्टन क्षेत्र में रहते हैं, जहां नासा का मिशन कंट्रोल और जॉनसन स्पेस सेंटर स्थित है।

अंतरिक्ष से वोट डालने वाले पहले अमेरिकी का नाम डेविड वोल्फ था। उन्होंने रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर से अपना वोट डाला था।

नासा ने अपने बयान में कहा, अंतरिक्ष स्टेशन के मौजूदा निवासी शेन किम्ब्रो इस अवसर का लाभ लेने वाले सबसे हालिया अंतरिक्षयात्री हैं। एजेंसी ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि शेन के वोट को किस तरह धरती पर भेजा गया। नासा या शेन की ओर से इस बारे में भी कुछ नहीं कहा गया कि शेन ने किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश