1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गे प्राइड परेड पर हमला करना चाहता था हथियारबंद व्यक्ति: Police

गे प्राइड परेड पर हमला करना चाहता था हथियारबंद व्यक्ति: Police

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 05:42 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 05:43 pm IST

बीते रविवार ऑरलैंडो नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी कार में हथियारों का जखीरा और बम बनाने वाली सामग्री रखी थी।

los angeles- India TV Hindi
los angeles

लॉस एंजिलिस: बीते रविवार ऑरलैंडो नाइट क्लब में हुई गोलीबारी के बाद पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसकी कार में हथियारों का जखीरा और बम बनाने वाली सामग्री रखी थी। इस व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि वह लॉस एंजिलिस गे प्राइड परेड को नुकसान पहुंचाना चाहता था। पुलिस ने बताया कि इंडियाना निवासी 20 वर्षीय जेम्स होवेल को कल सैन्टा मोनिका के समीप गिरफ्तार किया गया। पुलिस को उसकी कार में कई हथियार, गोलाबारूद और बम बनाने की सामग्री रखी मिली थी।

इस गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही फ्लोरिडा में एक गे नाइट क्लब मं हुए नरसंहार में 50 लोगों की जान चली गई। सैन्टा मोनिका की पुलिस प्रमुख जैकलीन सीब्रुक्स ने ट्विटर पर लिखा कि होवेल ने अधिकारियों को हॉलीवुड में कल संपन्न लॉस एंजिलिस गे प्राइड परेड का संदर्भ देते हुए बताया कि वह इस आयोजन को नुकसान पहुंचाना चाहता था।

लॉस एंजिलिस के मेयर एरिक गारसेट्टी ने स्थानीय रेडियो को बताया कि संदिग्ध की कार हथियारों, रायफलों, गोलाबारूद और विस्फोटक सामग्री से भरी थी। इसमें विस्फोटक नहीं था बल्कि विस्फोट के लिए पाउडर था। सीब्रुक्स ने बताया कि होवेल और फ्लोरिडा के ओरलैंडो में हुए नरसंहार में कोई संबंध का पता नहीं चल पाया है। ओरलैंडो की घटना अमेरिकी इतिहास में सर्वाधिक भयावह घटनाओं में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश