1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अनुसंधान संस्थान की स्थापना करेगा आर्ट ऑफ लिविंग

अनुसंधान संस्थान की स्थापना करेगा आर्ट ऑफ लिविंग

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 06, 2016 02:41 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 02:41 pm IST

आर्ट ऑफ लिविंग एओल के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि जल संचयन के प्राचीन तरीकों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समायोजन करने के लक्ष्य से एओल ओडिशा में जल अनुसंधान संस्थान की स्थापना करेगा।

ravishankar- India TV Hindi
ravishankar

वाशिंगटन: आर्ट ऑफ लिविंग एओल के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि जल संचयन के प्राचीन तरीकों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समायोजन करने के लक्ष्य से AOL ओडिशा में जल अनुसंधान संस्थान की स्थापना करेगा। सिलिकॉन वैली में कल आयोजित हुए भारत जल शिखर सम्मेलन में रविशंकर ने कहा कि संगठन आने वाले कुछ माह में 25 नदियों का कायाकल्प करने का काम अपने हाथ में लेगा। 

उन्होंने कहा कि इनके अलावा आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा पहले भी 19 नदियों के कायाकल्प काम किया जा रहा है। यह सम्मलेन ओवरसीज वालंटियर्स फॉर ए बेटर इंडिया ने टीआईई चार्टर के सदस्यों के समर्थन से आयोजित किया था। 

सम्मेलन में रविशंकर ने कहा कि जल अनुसंधान के लिए पूरी तरह समर्पित संस्थान की स्थापना ओडिशा में जल संचयन के प्राचीन तरीकों और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का समायोजन करने के लिए करेगा। जल शिखर सम्मेलन में पूरे अमेरिका से नीति निर्माता, वैग्यानिक, भूवैग्यानिक, उद्योगपति और टेक्नोक्रेट शिरकत लेने आए थे। इन्होंने यहां भारत में जल संकट की समस्याओं को सुलझाने के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ उपायों और तकनीकों को साझा किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश