1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ऑस्ट्रेलिया: इंजीनियरों ने बनाया क्रांतिकारी 'बारकोड स्कैनर' माइक्रोस्कोप

ऑस्ट्रेलिया: इंजीनियरों ने बनाया क्रांतिकारी 'बारकोड स्कैनर' माइक्रोस्कोप

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 24, 2017 03:07 pm IST,  Updated : Feb 24, 2017 03:07 pm IST

ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों ने 'बारकोड स्कैनर' को और शक्तिशाली बनाते हुए एक उन्नत माइक्रोस्कोप का निर्माण किया है, जिसके बारे में उनका मानना है कि यह डॉक्टरों को जटिल मेडिकल स्थितियों जैसे कैंसर आदि का ज्यादा बेहतर विश्लेषण करने में मदद करेगी।

australian- India TV Hindi
australian

कैनबरा: ऑस्ट्रेलियाई इंजीनियरों ने 'बारकोड स्कैनर' को और शक्तिशाली बनाते हुए एक उन्नत माइक्रोस्कोप का निर्माण किया है, जिसके बारे में उनका मानना है कि यह डॉक्टरों को जटिल मेडिकल स्थितियों जैसे कैंसर आदि का ज्यादा बेहतर विश्लेषण करने में मदद करेगी।

ये भी पढ़े-

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (एएनयू) के इंजीनियरों ने कहा कि यह माइक्रोस्कोप जिंदा जानवरों के गतिशील रक्त अणुओं और न्यूरॉन्स को फिल्मा सकता है, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में उनका कहना है कि इससे डॉक्टरों को जटिल रक्त विकारों के अनुसंधान में मदद मिलेगी।

एएनयू के बॉयोमेडिकल ऑप्टिक्स इंजीनियर स्टीव ली ने कहा कि इस माइक्रोस्कोप में उसी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जो खुदरा दुकानों के बारकोड स्कैनर और कार्यालयों के लेसर प्रिंटर में इस्तेमाल किया जाता है।

ली ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा, "वैज्ञानिक हमारे नए माइक्रोस्कोप से जटिल मेडिकल स्थितियों जिसमें रक्त विकार से लेकर कैंसर और न्यूरोलॉजिकल विकास आदि शामिल हैं, का विश्लेषण कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "यह माइक्रोस्कोप रक्त प्रवाह के साथ धीमी गति से तैरते कोशिकाओं या मस्तिष्क के अंदर बेहद तेज गति से दौड़ते न्यूरॉन्स को फिल्माकर उसकी तेज गति या बेहद धीमी गति से दिखा सकता है। इससे यह बाजार में उपलब्ध अन्य माइक्रोस्कोप की तुलना में अधिक लचीला साबित होता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश