1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. तीन देशों का दौरा करेंगे बान की मून

तीन देशों का दौरा करेंगे बान की मून

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 10, 2016 06:20 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 06:20 pm IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून यूरोपियन डेवलपमेंट डेज (EDD) में हिस्सा लेने 13 जून को न्यूयार्क से बेल्जियम राजधानी ब्रसेल्स के लिए रवाना होंगे। बाद में वह रूस में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और ग्रीस का भी दौरा करेंगे।

ban ki-moon- India TV Hindi
ban ki-moon

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून यूरोपियन डेवलपमेंट डेज (EDD) में हिस्सा लेने 13 जून को न्यूयार्क से बेल्जियम राजधानी ब्रसेल्स के लिए रवाना होंगे। बाद में वह रूस में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे और ग्रीस का भी दौरा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि ब्रसेल्स में बान यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ज्यां क्लोद जुंके, कुछ आयुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

वह बेल्जियम में सस्टेनेबल एनर्जी फॉर ऑल (एसई4एएलएल) पहल की सलाहकार बोर्ड की बैठक में हिस्सा लेंगे। साथ ही वह संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास उद्देश्यों के दूतों में से एक किंग फिलीप और क्वीन मैथील्ड से भी मिलेंगे।

बान 16 जून को रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में होंगे। वह वहां सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक फोरम में हिस्सा लेंगे।

प्रवक्ता के मुताबिक, बान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

वह 17 जून को ग्रीस के एथेंस का दौरा करेंगे, जहां राष्ट्रपति प्रोकोपिस पाव्लोपुलस और प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास से उनकी मुलाकात होगी।

वह 18 जून को लेस्वोस में होंगे, जहां वह शरणार्थियों, प्रवासियों और शरण चाहने वालों से मुलाकात करेंगे।

बान के 19 जून को वापस न्यूयॉर्क लौटने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश