1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के लिखे खत में क्या था, बाइडेन उन्हें फोन करेंगे या नहीं? जानिए

ट्रंप के लिखे खत में क्या था, बाइडेन उन्हें फोन करेंगे या नहीं? जानिए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 22, 2021 11:09 am IST,  Updated : Jan 22, 2021 11:09 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन करने की कोई योजना नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘फोन करने की कोई योजना नहीं है।’’

Joe Biden and Donald Trump- India TV Hindi
बाइडेन की ट्रंप को फोन करने की कोई योजना नहीं है: व्हाइट हाउस Image Source : INDIA TV

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन की पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन करने की कोई योजना नहीं है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘फोन करने की कोई योजना नहीं है।’’ दरअसल बाइडेन ने कहा था कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस से रवाना होने से पहले ‘‘ओवल ऑफिस’’ में उनके लिए ‘‘बेहद उदार’’ पत्र छोड़ा है। इस संदर्भ में साकी से सवाल किया गया था।

ट्रंप बाइडेन के शपथ ग्रहण सामरोह में शामिल नहीं हुए थे, जैसा कि आम तौर पर निवर्तमान राष्ट्रपति नहीं करते हैं। साकी ने कहा, ‘‘ वह यह कहना चाहते थे कि पूर्व राष्ट्रपति की सहमति के बिना वह निजी पत्र सार्वजनिक नहीं करना चाहते। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगी कि वह फोन करके उनकी मंजूरी लेंगे, वह बस उस निजी पत्र के प्रति सम्मान व्यक्त करने की कोशिश कर रहे थे।’’

ऐसी परंपरा है कि निवर्तमान राष्ट्रपति ओवल ऑफिस में नए राष्ट्रपति के लिए ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर पत्र छोड़ते हैं। ट्रंप ने अपने कार्यकाल के अंत तक कई स्थापित परंपराओं को तोड़ा था, इसलिए बुधवार तक इस पर अनिश्चितता थी की क्या वह राष्ट्रपति कार्यालय में अपने उत्तराधिकारी के लिए पत्र छोड़ने की परंपरा को निभाएंगे। ट्रंप ने बाइडन की जीत पर औपचारिक रूप से उन्हें बधाई भी नहीं दी थी।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से कहा था, ‘‘ ट्रंप ने ‘‘बहुत उदार’’ पत्र लिखा है। चूंकि यह बेहद निजी है इसलिए जब तक मैं उनसे बात नहीं कर लूं तब तक इस बारे में बात नहीं कर सकता। लेकिन वह बहुत उदार है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश