1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में 11 यहूदी केंद्रों को मिली बम हमले की धमकी

अमेरिका में 11 यहूदी केंद्रों को मिली बम हमले की धमकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 21, 2017 01:23 pm IST,  Updated : Feb 21, 2017 01:23 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में हाल में करीब एक दर्जन यहूदी सामुदायिक केंद्रों को बम हमले की धमकी दी गई जिसके बाद इन केंद्रों को खाली कराना पड़ा। एक महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के

bomb threats target 11 jewish community centers around the...- India TV Hindi
bomb threats target 11 jewish community centers around the us

वाशिंगटन: अमेरिका में हाल में करीब एक दर्जन यहूदी सामुदायिक केंद्रों को बम हमले की धमकी दी गई जिसके बाद इन केंद्रों को खाली कराना पड़ा। एक महीने पहले डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से इस तरह की कई घटनाएं सामने आई है।

उत्तरी अमेरिका के जेसीसी एसोसिएशन के अनुसार हाल में 11 यहूदी केंद्रों को फोन पर धमकी दी गई जिसके साथ ही इस तरह की कुल 69 घटनाएं सामने आई है। अमेरिका के 27 राज्यों में 54 यहूदी समुदाय केंद्रों और कनाडाई प्रांत में एक यहूदी सामुदायिक केंद्र को धमकी दी जा चुकी है।

ऐसोसिएशन ने बताया कि कल और इससे पहले 9, 18 और 31 जनवरी को दी गई बम हमले की धमकियां फर्जी निकली और लक्षित सामुदायिक केंद्रो में सामान्य कामकाज जारी रहा। FBI और न्याय विभाग के नागरिक अधिकार डिवीजन को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। इस बीच, स्थानीय मीडिया ने खबर दी है कि मिसूरी के सेंट लुइस स्थित यहूदी कब्रिस्तान में 100 से अधिक कब्रों के पत्थर क्षतिग्रस्त किये गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश