1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया के देशों को धोखा देकर डोकलाम में चुपचाप ये काम कर रहा है चीन!

दुनिया के देशों को धोखा देकर डोकलाम में चुपचाप ये काम कर रहा है चीन!

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2018 06:32 pm IST,  Updated : Jul 26, 2018 06:32 pm IST

अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है।

China quietly resumes its activities in Doklam area: US official | PTI Representational- India TV Hindi
China quietly resumes its activities in Doklam area: US official | PTI Representational

वॉशिंगटन: अमेरिका के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि चीन ने डोकलाम क्षेत्र में चुपचाप अपनी गतिविधियां फिर से शुरू कर दी हैं और न तो भूटान और न ही भारत ने उसे ऐसा करने से रोका है। अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने विवादित दक्षिण चीन सागर में चीन के युद्धाभ्यास की तुलना इस हिमालयी क्षेत्र में उस देश की गतिविधियों से की है। चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है। वहीं, वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं।

दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उपसहायक एलीस जी. वेल्स ने एक संसदीय सुनवाई के दौरान सांसदों से कहा, ‘मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपने उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का विषय है।’ वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। भारत और चीन के बीच हिमालयी क्षेत्रों को लेकर लगातार विवाद होते रहे हैं। हाल ही में चीन और भारत के बीच डोकलाम मुद्दे को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। 

चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था, जिसके बाद से चीन और भारत के बीच गतिरोध शुरू हुआ था। महिला सांसद एन वेगनर ने कहा, ‘हालांकि दोनों देश बाद में पीछे हट गए थे। चीन ने डोकलाम में फिर से अपनी गतिविधियां चुपचाप शुरू कर दी हैं लेकिन न तो भारत ने और न ही भूटान ने उसे ऐसा करने से रोका है। हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधि मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश