1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नशीले पदार्थो की तस्करी से निपटने के लिए सहयोग जरूरी : क्यूबा

नशीले पदार्थो की तस्करी से निपटने के लिए सहयोग जरूरी : क्यूबा

 Written By: IANS
 Published : Jun 23, 2017 12:53 pm IST,  Updated : Jun 23, 2017 01:23 pm IST

क्यूबा ने अमेरिका से नशीले पदार्थो की तस्करी से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग जारी रखने का आग्रह किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्यूबा के राष्ट्रीय ड्रग्स आयोग के सचिव एंटोनियो इबारा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व...

cuba-america- India TV Hindi
cuba-america

नई दिल्ली: क्यूबा ने अमेरिका से नशीले पदार्थो की तस्करी से निपटने के लिए द्विपक्षीय सहयोग जारी रखने का आग्रह किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, क्यूबा के राष्ट्रीय ड्रग्स आयोग के सचिव एंटोनियो इबारा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान हस्ताक्षर किए गए द्विपक्षीय समझौते के क्रियान्वयन के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ा। (20 साल में खोज ली जाएगी नई दुनिया, इस महान वैज्ञानिक ने किया दावा)

इबारा ने कहा कि अमेरिका के साथ सहयोग से क्यूबा के सीमा गश्ती दलों को अमेरिका के तटरक्षक बल के साथ प्रत्यक्ष संवाद बनाए रखने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा, "बीते 10 वर्षो में हमने 40 टन से अधिक के मादक पदार्थ जब्त करने के लिए अमेरिका की मदद की और इस तरह के लगभग 500 मामलों में सहयोग दिया।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश