1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 20 साल में खोज ली जाएगी नई दुनिया, इस महान वैज्ञानिक ने किया दावा

20 साल में खोज ली जाएगी नई दुनिया, इस महान वैज्ञानिक ने किया दावा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2017 07:45 pm IST,  Updated : Jun 22, 2017 07:45 pm IST

मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग एक ऐसा अंतरिक्षयान बना रहे हैं जिसकी गति की बात की जाए तो वह प्रकाश की रफ्तार का 5वां हिस्सा है।

New world will be discovered in 20 years- India TV Hindi
New world will be discovered in 20 years

मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग एक ऐसा अंतरिक्षयान बना रहे हैं जिसकी गति की बात की जाए तो वह प्रकाश की रफ्तार का 5वां हिस्सा है। यह अंतरिक्षयान 25 सालों के भीतर अपने सबसे नजदीकी तारे पर पहुंचकर वहां की तस्वीरें धरती पर भेजेगा। इस अंतरिक्षयान का नाम स्टार चिप है इस अंतरिक्षयान का आकार एक सेंटीमीटर ही होगा और अगर इसके वजन की बात की जाए तो वह कुछ ग्राम ही होगा। (करते हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा)

यह अंतरिक्षयान 10 करोड़ मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। अगर इस यान में उर्जा की बात की जाए तो इस यान को धरती से लेजर किरणों के माध्यम से ऊर्जा दी जाएगी। अपने इस नए अंतरिक्षयान के बारे में बताते हुए हॉकिंग ने कहा कि, 'ऐसा सिस्टम एक घंटे से भी कम समय में मंगल ग्रह पर पहुंच सकता है। प्लूटो पहुंचने में उसे केवल कुछ दिन लगेंगे। 1977 में अंतरिक्ष में जो यान भेजा गया था, उसे यह स्पेसक्राफ्ट एक हफ्ते के अंदर ही पीछे छोड़ सकता है। यह स्पेसक्राफ्ट 20 साल में सौर मंडल के सबसे नजदीकी स्टार सिस्टम अल्फा सेंटोरी पर पहुंच सकता है।'

आपको बता दें कि इस अंतरिक्षयान का उद्देशय इंसानों के रहने के लिए दूसरा ग्रह खोजना है। हॉकिंग ने यह भी बताया कि इस अंतरिक्षयान के अल्फा सेंटोरी पर पहुंचे पर यह उम स्टार सिस्टम में मौजूद ग्रहों की तस्वारें लेगा जहां पर जीवन संभव है। स्टार चिप ग्रहों से प्राप्त आंकड़ों को लेजर बीम तकनीक के जरिए धरती पर भेजेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश