1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भयानक तूफान के चलते डेल्टा एयरलाइंस ने रद्द की अपनी 150 उड़ानें

भयानक तूफान के चलते डेल्टा एयरलाइंस ने रद्द की अपनी 150 उड़ानें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2017 09:57 am IST,  Updated : Apr 10, 2017 09:57 am IST

विमानन कंपनी डेल्टा एयरलाइंस ने कहा है कि उसने जार्जिया और अन्य राज्यों में आए भयानक तूफान के कारण अपनी 150 और उड़ानें रद्द कर दी हैं।

delta airlines canceled 150 flights due to the terrible...- India TV Hindi
delta airlines canceled 150 flights due to the terrible storm

न्यूयार्क: विमानन कंपनी डेल्टा एयरलाइंस ने कहा है कि उसने जार्जिया और अन्य राज्यों में आए भयानक तूफान के कारण अपनी 150 और उड़ानें रद्द कर दी हैं। इस भयानक तूफान के कारण पहले भी अनेक उड़ानें प्रभावित हुयी हैं।

डेल्टा ने कल दोपहर बताया कि उसका परिचालन स्थिर हो रहा है, लेकिन उड़ानों के लिये उसके पास पर्याप्त कर्मी उपलब्ध नहीं हैं। डेल्टा ने यात्रियों से कंपनी की बेवसाइट और मोबाइल ऐप पर विमानों की उपलब्धता जांचने की सलाह दी है, क्योंकि अभी और उड़ानों के रद्द होने की आशंका है।

लोगों की मदद के लिये कंपनी बगैर शुल्क के फिर से उड़ानों की बुकिंग कराने की छूट दे रही है। जार्जिया एवं अन्य राज्यों में शक्तिशाली तूफान के कारण विमानन कंपनी ने इस सप्ताह 3,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश