1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: डेमोक्रेटों ने टॉम पेरेज को चुना नया अध्यक्ष

अमेरिका: डेमोक्रेटों ने टॉम पेरेज को चुना नया अध्यक्ष

 Written By: IANS
 Published : Feb 26, 2017 04:20 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 04:20 pm IST

नागरिक अधिकारों की पैरवी के लिए पहचाने जाने वाले पेरेज को डीएनसी के नए अध्यक्ष पद के लिए जॉर्जिया के अटलांटा में डेमोक्रेटिक प्रतिनिधिमंडल की बैठक में 445 में से 235 वोट मिले।

Tom Perez- India TV Hindi
Tom Perez

वाशिंगटन: अमेरिका में डेमोक्रेटिक राष्ट्रीय समिति के सदस्यों ने पूर्व श्रममंत्री टॉम पेरेज को नया अध्यक्ष चुना है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, नागरिक अधिकारों की पैरवी के लिए पहचाने जाने वाले पेरेज को डीएनसी के नए अध्यक्ष पद के लिए जॉर्जिया के अटलांटा में डेमोक्रेटिक प्रतिनिधिमंडल की बैठक में 445 में से 235 वोट मिले।

ये भी पढ़े-

पेरेज ने इस पद के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी मिनोसोटा से सांसद कीथ एलिसन से हाथ मिलाने का बाद डीएनसी के उपाध्यक्ष पद के लिए एलिसन के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मित से स्वीकार कर लिया गया।

एलिसन ने अपने डेमोक्रेट साथी को बताया, "मैं आपसे अध्यक्ष पद के लिए पेरेज को सहयोग देने के लिए सबकुछ देने का आग्रह कर रहा हूं।"

पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडन के समर्थन के साथ पेरेज को ओबामा की टीम ने इस पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश