1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल होने से ट्रंप ने किया इंकार

व्हाइट हाउस संवाददाताओं के रात्रिभोज में शामिल होने से ट्रंप ने किया इंकार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2017 09:16 am IST,  Updated : Feb 26, 2017 09:16 am IST

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस कॉरेसपॉण्डेंट्स असोसिएशन, WHCA) के वार्षिक रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप का यह कदम वर्षों से चली आ रही

donald trump refuses to attend white house correspondents...- India TV Hindi
donald trump refuses to attend white house correspondents association dinner

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह व्हाइट हाउस संवाददाता संघ (व्हाइट हाउस कॉरेसपॉण्डेंट्स असोसिएशन, WHCA) के वार्षिक रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। ट्रंप का यह कदम वर्षों से चली आ रही उस परंपरा के विपरीत है, जिसके तहत अमेरिकी राष्ट्रपति इस समारोह में शिरकत करते हैं। ट्रंप ने कल ट्विटर पर घोषणा की, मैं इस साल व्हाइट हाउस कॉरेसपॉण्डेंट्स असोसिएशन के रात्रिभोज में शामिल नहीं होउंगा।

उन्होंने कहा, कृपया हर किसी को मेरी शुभकामनाएं दें। पिछले कुछ दिनों में ट्रंप ने अमेरिका के मुख्यधारा के मीडिया को देश का असली शत्रु बताया है। इस रात्रिभोज को वाशिंगटन डीसी का सबसे उच्चस्तरीय कार्यक्रम माना जाता है। पारंपरिक तौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति और हॉलीवुड की चर्चित हस्तियां इस समारोह में शिरकत करती हैं। पहली बार इस समारोह का आयोजन वर्ष 1920 में किया गया था।

इस साल यह रात्रिभोज 29 अप्रैल को आयोजित किया जाना है। कल द न्यूयार्क टाइम्स, सीएनएन और बीबीसी समेत कई बड़े खबरिया समूहों को व्हाइट हाउस के एक संवाददाता सम्मेलन में हिस्सा लेने से रोक दिया गया था। इस अभूतपूर्व कदम के कारण ट्रंप प्रशासन और मीडिया के संबंधों में चल रहा तनाव और अधिक बढ़ गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश