1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने कहा, हैकिंग के लिए रूस जिम्मेदार नहीं

ट्रंप ने कहा, हैकिंग के लिए रूस जिम्मेदार नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2017 08:10 am IST,  Updated : Jan 07, 2017 08:10 am IST

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में साइबर हस्तक्षेप को लेकर रूस को जिम्मेदार मानने से इनकार किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव के परिणाम हैकिंग से प्रभावित नहीं हुए।

donald trump says russia not responsible for hacking- India TV Hindi
donald trump says russia not responsible for hacking

वाशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनावों में साइबर हस्तक्षेप को लेकर रूस को जिम्मेदार मानने से इनकार किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि चुनाव के परिणाम हैकिंग से प्रभावित नहीं हुए।

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के शीर्ष चार खुफिया प्रमुख इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को परेशानी में डालने वाले दस्तावेजों की हैकिंग एवं उन्हें लीक कर इन चुनावों को प्रभावित करने के अप्रत्याशित प्रयास के पीछे रूसी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का हाथ था।

ट्रंप ने कहा, जहां रूस, चीन और अन्य देश एवं लोग हमारे सरकारी संस्थानों, कारोबारों और डेमोकै्रट नेशनल कमेटी सहित संगठनों के साइबर ढांचे में सेंध लगाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं इन चुनावों के परिणाम पर इसका बिल्कुल भी कोई प्रभाव नहीं था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश