1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को बताया अमेरिकी लोगों का दुश्मन

डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को बताया अमेरिकी लोगों का दुश्मन

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2017 09:39 am IST,  Updated : Feb 18, 2017 09:39 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर अपने हमलों को और तेज करते हुए एक ट्वीट में प्रेस को अमेरिकी लोगों का दुश्मन करार दिया है। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो स्थित अपने घर पहुंचने

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर अपने हमलों को और तेज करते हुए एक ट्वीट में प्रेस को अमेरिकी लोगों का दुश्मन करार दिया है। फ्लोरिडा के मार-ए-लागो स्थित अपने घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही ट्रंप ने ट्विटर पर मीडिया के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। ट्रंप लगातार तीसरा सप्ताहांत बिताने यहां पहुंचे हैं।

ट्रंप ने लिखा, फेक न्यूज मीडिया :नाकाम हो रहे एनवायटाइम्स, एनबीसीन्यूज, एबीसी, सीबीएस, सीएनएन: मेरा दुश्मन नहीं है, यह अमेरिकी लोगों का दुश्मन है। ट्रंप ने पहले एक ट्वीट में न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, एनबीसी और अन्य कई मीडिया संस्थान को निशाना बनाया था जिसके अंत में उन्होंने घटिया लिखते हुए विस्मयादिबोधक चिह्न लगाया था।

इसके तुरंत बाद ही उन्होंने इस ट्वीट को हटाते हुए दोबारा इसे पोस्ट किया जिसमें उनके दुश्मनों की काली सूची में दो अन्य नाम शामिल थे। अमेरिका के कई राष्ट्रपतियों ने मीडिया की आलोचना की है लेकिन ट्रंप की भाषा विश्व भर के तानाशाही नेताओं से मेल खाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश