1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन

राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन

 Written By: IANS
 Published : Mar 27, 2016 09:55 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 09:55 am IST

वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन के प्रशंसकों द्वारा एक लेख में उनके राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने के कारणों को रेखांकित करने के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक सपने का खुलासा किया।

the rock- India TV Hindi
the rock

लॉस एंजेलिस: अभिनेता ड्वेन 'द रॉक' जॉनसन ने संकेत दिया है कि वह भविष्य में अमेरिका के राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉनसन के प्रशंसकों द्वारा एक लेख में उनके राष्ट्रपति की दौड़ में शामिल होने के कारणों को रेखांकित करने के बाद उन्होंने अपने राजनीतिक सपने का खुलासा किया।

जॉनसन ने ट्विटर पर लिखा, "मुझे राष्ट्रपति पद की दौड़ में क्यों शामिल होना चाहिए, इस पर शानदार लेख। निश्चित तौर पर व्हाइट हाउस में मेरे लिए जगह है।"

द रॉक फिलहाल 'बेवॉच' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश