1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रिश्वत लेने के जुर्म में इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति को 6 साल की जेल

रिश्वत लेने के जुर्म में इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति को 6 साल की जेल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2017 11:09 am IST,  Updated : Dec 14, 2017 11:09 am IST

इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को ब्राजील की विनिर्माण कंपनी ओडेब्रेच से रिश्वत लेने के जुर्म में आज छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई।

Ecuador Vice President sentenced to 6 years in prison for...- India TV Hindi
Ecuador Vice President sentenced to 6 years in prison for taking bribe

क्विटो: इक्वाडोर के उपराष्ट्रपति जॉर्ज ग्लास को ब्राजील की विनिर्माण कंपनी ओडेब्रेच से रिश्वत लेने के जुर्म में आज छह वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। ओडेब्रेच के जुड़े किसी भी मामले में सजा पाने वाले वह पहले उच्च पदस्थ अधिकारी हैं। (अमेरिका ने कहा, उत्तर कोरिया संबंधी उसकी नीतियों में 'कोई बदलाव नहीं' )

लोक निर्माण के ठेके पाने के लिए रिश्वत देने का कंपनी का पुराना इतिहास है और इनसे जुड़े मामले में लातिन अमेरिकी देशों के अनेक अधिकारी और पूर्व अधिकारी जांच के दायरे में हैं। कांग्रेस ने ग्लास (48) को मिली छूट हटा ली थी जिसके बाद से वह अक्तूबर से ऐहतियाती हिरासत में चल रहे हैं, हालांकि उन्हें देश का उपराष्ट्रपति बने रहने की इजाजत थी।

इक्वाडोर के सुप्रीम कोर्ट में उनके खिलाफ सुनवाई पिछले माह शुरू हुई थी। वह सजा के खिलाफ अपील कर सकते हैं। अभियोजकों का कहना है कि ग्लास को कंपनी ने एक करोड़ 35 लाख डॉलर की रिश्वत दी थी। उन तक यह रिश्वत उनके एक रिश्तेदार के जरिए पहुंचाई गई थी। वह रिश्तेदार भी जेल में है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश