1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी क्लिंटन से FBI निजी ई-मेल सर्वर मामले में करेगी पूछताछ

हिलेरी क्लिंटन से FBI निजी ई-मेल सर्वर मामले में करेगी पूछताछ

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 07, 2016 04:49 pm IST,  Updated : May 07, 2016 04:49 pm IST

अपने कार्यकाल के दौरान एक निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करने पर FBI हिलेरी क्लिंटन से पूछताछ करेगी।

hillary clinton- India TV Hindi
hillary clinton

 वाशिंगटन: अपने कार्यकाल के दौरान एक निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल करने पर FBI हिलेरी क्लिंटन से पूछताछ करेगी। FBI और विधि मंत्रालय इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या किसी नियम का उल्लंघन हुआ या नहीं या ईमेल मामले के कारण किसी संवेदनशील सूचना से समझौता किया गया है या नहीं। फॉक्स न्यूज की खबर के मुताबिक, हिलेरी से पूछताछ से पहले शीर्ष जांच एजेंसी ने उनकी एक करीबी मित्र हुमा आबदीन से पूछताछ की।

CBS न्यूज के मुताबिक, राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की अग्रणी दावेदार हिलेरी से इस मामले की जांच के संदर्भ में FBI आने वाले सप्ताहों में पूछताछ करेगी। सीबीएस न्यूज के अनुसार, हिलेरी की प्रचार मुहिम में कहा गया है कि उन्हें विश्वास है कि FBI की जांच में यही बात सामने आएगी कि कुछ भी गलत नहीं हुआ। बहरहाल, जांच पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हिलेरी (68) पहले ही यह स्वीकार चुकी हैं कि निजी ईमेल सर्वर का इस्तेमाल एक चूक थी। लेकिन, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसकी वजह से किसी संवेदनशील सूचना से समझौता नहीं किया गया।

लीबिया के बेनगाजी में अमेरिकी मिशन पर हुए एक आतंकवादी हमला मामले से निपटने के हिलेरी के तरीके पर रिपब्लिकन नेतृत्व वाली कांग्रेशनल जांच के दौरान सबसे पहले 2015 में इस बात का खुलासा हुआ था कि हिलेरी ने ईमेल के जरिए आधिकारिक एवं निजी बातचीत के लिए एक निजी सर्वर का इस्तेमाल किया। 2012 में हुए इस हमले में अमेरिकी दूत और तीन अन्य अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश