1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम दो लोगों की मौत

न्यूयॉर्क में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कम से कम दो लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2018 11:26 am IST,  Updated : Mar 12, 2018 11:26 am IST

न्यूयॉर्क शहर की पूर्वी नदी में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। मेयर कार्यालय के प्रवक्ता एरिक फीलीप्स ने ट्वीटर पर मारे गए लोगों की पुष्टि की।

 Helicopter crashed in New York at least two people killed- India TV Hindi
Helicopter crashed in New York at least two people killed

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क शहर की पूर्वी नदी में एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। मेयर कार्यालय के प्रवक्ता एरिक फीलीप्स ने ट्वीटर पर मारे गए लोगों की पुष्टि की। उन्होंने एक अन्य व्यक्ति को बचाए जाने की भी पुष्टि की। (अब स्कूल कर्मचारियों को हथियार चलाना सिखाएगा व्हाइट हाउस)

बचाव नौकाओं को एक बेड़ा जीवित बचे हुए लोगों की तलाश कर रहा है। ट्विटर पर पोस्ट की गई वीडियो में एक लाल हेलीकॉप्टर तेजी से पानी में गिरता और फिर पलटता नजर आ रहा है।

संघीय उड्डयन प्रशासन की प्रवक्ता ने बताया कि यूरोकॉप्टर एएस350 स्थानीय समयानुसार रात सात बजे के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे, इसका तत्काल पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश