1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बेटियों के पैदा होते ही शुरू हो जाती है विश्व सुंदरी बनाने की तैयारी

बेटियों के पैदा होते ही शुरू हो जाती है विश्व सुंदरी बनाने की तैयारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2015 04:00 pm IST,  Updated : Jul 31, 2015 04:57 pm IST

वेनेजुएला: पूरी दुनिया में वेनेजुएला एक ऐसा देश है जिसे देखने से लगता है मानो स्वर्ग की सभी सुंदरियां यही रहती हैं। यह हसीनाएं इतनी खूबसूरत है कि हर किसी का दिल इन्हें देख कर

यहां हर कोई अपनी बेटी...- India TV Hindi
यहां हर कोई अपनी बेटी को बनाना चाहता है विश्व सुंदरी

वेनेजुएला: पूरी दुनिया में वेनेजुएला एक ऐसा देश है जिसे देखने से लगता है मानो स्वर्ग की सभी सुंदरियां यही रहती हैं। यह हसीनाएं इतनी खूबसूरत है कि हर किसी का दिल इन्हें देख कर जोर जोर से धड़कने लगेगा। वेनेजुएला की सुंदरियों ने अब तक मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स, जैसे खिताब जीत कर अपने देश का नाम रोशन किया है।

वेनेजुएला की  युवतियों ने अब तक छह बार मिस वर्ल्ड का ताज जीता है सात बार उन्हें मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है, छह हसीनाएं मिस इंटरनेश्नल और दो ने  मिस अर्थ का खिताब जीता है। यहां पर बेटियों के होने पर बहुत ही खुशी मनाई जाती है तथा बचपन से ही उन्हें विश्वसुंदरी बनने का ख्वाब दिखाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि वेनेजुएला कि हसिनाओं की प्रसिद्धि पूरे विश्व में फैली हुई है। अब तक यहां की लड़कियों ने 21 बार बाकी सभी सुंदरियों को पीछे छोड़ कर अपनी जीत दर्ज कराई है।

यहां की हर लड़की सुंदर बनने का जुनून है इनके नैन-नक्श बचपन से ही बने हुए होते है सुंदर दिखने का जुनून यहां की युवतियों पर इस प्रकार से हावी है कि इस शहर में हर शहर, यहां तक की छोटी बस्तियों में भी सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाती है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश