1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ‘राष्ट्रपति पद की बहस में एक ने अच्छी बातें कही तो दूसरे ने घटिया’

‘राष्ट्रपति पद की बहस में एक ने अच्छी बातें कही तो दूसरे ने घटिया’

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2016 02:02 pm IST,  Updated : Oct 11, 2016 02:02 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप माफी मांगने के बजाए अपना समय दूसरों पर निशाना साधने में गुजारते हैं।

Hillary-Donald- India TV Hindi
Hillary-Donald

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि रिपब्लिकन पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप माफी मांगने के बजाए अपना समय दूसरों पर निशाना साधने में गुजारते हैं। उन्होंने इंगित किया कि ट्रंप राष्ट्रपति पद की दूसरी बहस में कितना नीचे गिर गए थे।

डेट्रॉइट मिशिगन में एक चुनावी रैली में कल हिलेरी ने कहा, मेरे और मेरे विरोधी के बीच जो अंतर है वह स्पष्ट है। मेरी दोस्त मिशेल ओबामा के बारे में जो बात हुई उसमें एक ने काफी अच्छी बातें कहीं जबकि दूसरे ने घटिया बातें कही। रविवार रात को सेंट लुईस में हुई दूसरी बहस के बाद यह हिलेरी की पहली चुनावी रैली थी। हिलेरी ने कहा, डोनाल्ड ट्रंप को जब माफी मांगनी चाहिए तब उन्होंने दूसरों पर निशाना साधने में वक्त जाया किया। ऐसी कई बातें हैं जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने उस वीडियो का जिक्र भी किया जो शुक्रवार को सामने आया था और जिसमें ट्रंप महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणियां करते नजर आ रहे हैं। ये टिप्पणियां उन्होंने 11 साल पहले की थी और इनके लिए उन्होंने माफी भी मांंग ली है। हिलेरी ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने अपने आयकर भी पूरे नहीं भरे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश