1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयार्क में सिखों ने पंजाब के मंत्री के प्रतिनिधिमंडल पर जूता फेंका

न्यूयार्क में सिखों ने पंजाब के मंत्री के प्रतिनिधिमंडल पर जूता फेंका

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 19, 2015 11:55 am IST,  Updated : Jul 19, 2015 04:58 pm IST

न्यूयार्क: पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल पर यहां सैकड़ों सिखों ने कथित रूप से पत्थर बरसाए और एक जूता फेंका। सिखों ने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का विरोध करते हुए यह

न्यूयार्क में  पंजाब...- India TV Hindi
न्यूयार्क में पंजाब के प्रतिनिधिमंडल पर जूता फेंका गया

न्यूयार्क: पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल पर यहां सैकड़ों सिखों ने कथित रूप से पत्थर बरसाए और एक जूता फेंका। सिखों ने प्रतिनिधिमंडल की यात्रा का विरोध करते हुए यह हमला किया। घटना के बाद दो युवकों को हिरासत में ले लिया गया।

अधिकार समूह सिख फोर जस्टिस एसएफजे द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार पंजाब के प्रवासी मामलों के मंत्री टोटा सिंह और दूसरे अकाली नेता कल क्वीन बरो के रिचमंड हिल में एक बैठक को संबोधित करने वाले थे। सैकड़ों सिखों ने यात्रा का विरोध करते हुए आयोजन स्थल पर नारेबाजी की और कथित रूप से इलाके को घेर लिया।

सिखों और सिंह के प्रतिनिधिमंडल के बीच तीन घंटों से अधिक समय तक गतिरोध जारी रहा और घटना स्थल पर न्यूयार्क पुलिस का एक बड़ा दल आ गया। दल ने अकाली नेताओं को सुरक्षित वहां से निकाला। पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल शिअद के नेता पर हमले के लिए दो सिख युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा कि सरकारी कामकाज में खलल डालने, गैरकानूनी रूप से जुटने और उपद्रव मचाने के लिए दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।

एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत सिंह पनून ने पीटीआई से कहा, उत्तर अमेरिकी सिख समूह 1990 के दशक की शुरूआत में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान हजारों सिखों की हत्या में शामिल भारतीय पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देने में नाकाम रहने के लिए शिअद बादल का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश