1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत 2022 तक आबादी में चीन को पछाड़ देगा

भारत 2022 तक आबादी में चीन को पछाड़ देगा

 Written By: IANS
 Published : Jul 30, 2015 04:39 pm IST,  Updated : Jul 30, 2015 07:42 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: भारत 2022 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। इस दौरान दोनों देशों की आबादी अलग-अलग 1.4 अरब होगी और भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट

भारत 2022 तक आबादी में...- India TV Hindi
भारत 2022 तक आबादी में चीन को पछाड़ देगा

संयुक्त राष्ट्र: भारत 2022 तक आबादी के मामले में चीन को पछाड़ देगा। इस दौरान दोनों देशों की आबादी अलग-अलग 1.4 अरब होगी और भारत की जनसंख्या तेजी से बढ़ेगी। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक विभाग द्वारा बुधवार को जारी एक रिपोर्ट 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रोस्पेक्ट्स द 2015 रिविजन' के मुताबिक, "2030 तक भारत की आबादी बढ़ कर 1.5 अरब और 2050 तक 1.7 अरब होने का अनुमान है, जबकि 2030 तक चीन की आबादी स्थिर बनी रह सकती है, जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट की संभावना है।"

संयुक्त राष्ट्र की इसी तरह की एक रिपोर्ट दो साल पहले भी जारी की गई थी, जिसमें अनुमान लगाया गया था कि दोनों देशों की आबादी 2028 तक अलग-अलग 1.45 अरब हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्र इस तरह की रिपोर्ट समय-समय पर जारी करता रहता है।

अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश