1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: भारतीय मूल की महिला से पूछे सवाल, आव्रजन से डरे लोग

अमेरिका: भारतीय मूल की महिला से पूछे सवाल, आव्रजन से डरे लोग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 29, 2017 07:06 am IST,  Updated : Jan 29, 2017 07:09 am IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका में भारतीय मूल की एक महिला को पुलिस ने रोका और सवाल किया कि क्या वह अमेरिका में गैरकानूनी ढंग से रह रही हैं। शाहरूख खान अभिनीत फिल्म स्वदेश इसी महिला और उसके

indian american questioned about immigration - India TV Hindi
indian american questioned about immigration

न्यूयॉर्क: अमेरिका में भारतीय मूल की एक महिला को पुलिस ने रोका और सवाल किया कि क्या वह अमेरिका में गैरकानूनी ढंग से रह रही हैं। शाहरूख खान अभिनीत फिल्म स्वदेश इसी महिला और उसके पति से प्रेरित थी। यह घटना मेरीलैंड की है। इस घटना की वजह से ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियों को लेकर प्रवासियों के बीच डर बढ़ने की आशंका को बल मिला है।

अमेरिका में 30 साल से रह रही अरविंद पिलैलमरी (47 साल) बीते 21 दिसंबर को बेल एयर इलाके में टहल रही थीं, उसी दौरान पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने उनको रोक लिया। स्थानीय मीडिया के अनुसार पुलिस अधिकारी ने उनसे सवाल किया कि वह क्या कर रही हैं और उन्होंने जवाब दिया कि वह टहल रही हैं। अधिकारी ने उनसे कई सवाल किए और यहां तक पूछ लिया कि क्या वह अमेरिका में गैरकानूनी ढंग से रह रही हैं।

अरविंद भारत में पैदा हुईं, लेकिन बहुत कम उम्र में ही अपने माता-पिता के साथ अमेरिका आ गई थीं। जब उन्होंने पुलिस अधिकारी से यह सवाल किया कि वह उनसे इतने प्रश्न क्यों पूछ रहा है जो उस अधिकारी ने जवाब दिया कि किसी ने पुलिस को बुलाया था। घटना के समय इस भारतीय मूल की महिला ने कोई पहचान पत्र नहीं ले रखा था। पुलिस अधिकारियों ने अपने कंप्यूटर सिस्टम से ब्यौरे की जांच करने के बाद उनको जाने दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश