1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में भारतीय हुआ कोविड-19 से संक्रमित

अमेरिकी सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में भारतीय हुआ कोविड-19 से संक्रमित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 28, 2020 01:24 pm IST,  Updated : Apr 28, 2020 01:24 pm IST

मैक्सिको सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया 31 वर्षीय भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 

Indian national is first case in US border protection custody to have COVID-19 । - India TV Hindi
Indian national is first case in US border protection custody to have COVID-19 ।  Image Source : FILE

न्यूयॉर्क। मैक्सिको सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में पकड़ा गया 31 वर्षीय भारतीय नागरिक कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। वह सीमा सुरक्षा एजेंसी की हिरासत में संक्रमित होने वाला पहला शख्स है। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (यूएस सीबीपी) ने बताया कि 23 अप्रैल को सीमा गश्ती एजेंट ने मैक्सिको के तीन नागरिकों और एक भारतीय को इस शक में पकड़ा कि वे कैलिफोर्निया के पास मैक्सिको की सीमा से अमेरिका में अवैध तरीके से घुसे हैं।

सीबीपी के कार्यकारी आयुक्त मार्क मोरगन ने बताया कि मैक्सिको के नागरिक तो अपने देश लौट गए, लेकिन भारतीय को सीमा गश्ती केंद्र लाया गया। भारतीय की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसमें फ्लू के लक्षण दिखे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे पृथकवास में रखा। उसकी कोरोना वायरस की जांच कराई गई और इसमें उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एजेंसी ने कहा कि वह सीबीपी की हिरासत में कोविड-19 से संक्रमित होने वाला पहला व्यक्ति है। उसने कहा कि वह फिलहाल उन लोगों का पता लगा रही है जो उसके संपर्क में आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश