1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: सड़क हादसे में भारतीय मूल के ट्रक चालक की मौत

अमेरिका: सड़क हादसे में भारतीय मूल के ट्रक चालक की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 22, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Dec 22, 2016 06:01 pm IST

न्यूयार्क: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में क्रिसमस का उपहार लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया और हादसे में भारतीय मूल के 26 वर्षीय वाहन चालक की मौत हो गयी। कैलिफोर्निया हाइवे पेट्रोल (सीएचपी) के

indian origin truck driver killed in road accident- India TV Hindi
indian origin truck driver killed in road accident

न्यूयार्क: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में क्रिसमस का उपहार लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया और हादसे में भारतीय मूल के 26 वर्षीय वाहन चालक की मौत हो गयी। कैलिफोर्निया हाइवे पेट्रोल (सीएचपी) के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को दक्षिण की ओर जाने वाले अंतरराज्यीय सड़क पर यह हादसा पूर्वाह्न तीन बजे कर 20 मिनट पर उस समय हुआ जब रविकेश कुमार दो-एक्सल बॉक्स ट्रक लेकर जा रहा था। ट्रक एक मिनीवैन से टकरा कर पलट गया और फिर एक बड़े खंबे से जा टकराया।

अधिकारी ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक में फंस गया। चालक दल के सदस्य उसे बाहर निकाल कर वालनुट क्रीक अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गयी। एनबीसी बे एरिया की खबर के मुताबिक, ट्रक में यूएस पोस्टल सर्विस (यूएसपीएस) के कई पैकेट थे जिसमें से कई क्रिसमस का सामान था। यह सभी सामान सड़क पर गिर गया। ट्रक से गिरे मलबे में एक स्कूटर, एक लेगो सेट, कला का सामान और कॉफी बनाने वाली एक मशीन सहित कई सामान शामिल थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश