1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जो बाइडेन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगी: कमला हैरिस

जो बाइडेन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगी: कमला हैरिस

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 28, 2020 11:13 am IST,  Updated : Nov 28, 2020 11:13 am IST

अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगी।

Joe Biden and Kamala Harris- India TV Hindi
Joe Biden and Kamala Harris Image Source : PTI

वॉशिंगटन: अमेरिका की नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ऐसे नेता हैं जिनका सम्मान दुनिया करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 78 वर्षीय बाइडन की प्रशंसा करते हुए हैरिस ने कहा कि वह सभी अमेरिकियों के राष्ट्रपति होंगे। हैरिस ने ट्वीट किया, ‘‘हम जानते हैं कि वह ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो हममें से बेहतरीन हैं। ऐसे नेता जिनका सम्मान दुनिया करेगी और हमारे बच्चे उनसे प्रेरणा लेंगे।’’

वहीं, बाइडेन ने कई ट्वीट कर देश में एकता का आह्वान किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा, ‘‘यह देश में अब तक का एक नया, साहसी और अधिक कृपालु इतिहास लिखने का हमारा पल है- हम सबका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार रोकने की हर किसी की जिम्मेदारी है, हमें अपने कोशिशें दुगुनी कर कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष के प्रति दोबारा प्रतिबद्धता जाहिर करनी है। हम सभी इसमें एकजुट हैं।’’ 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश