1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला

डोनाल्ड ट्रंप की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ी महिला

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2018 11:26 am IST,  Updated : Jul 05, 2018 11:26 am IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक महिला को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ गईं।

Woman climbs Statue of Liberty in protest against Trump’s...- India TV Hindi
Woman climbs Statue of Liberty in protest against Trump’s separation of migrant families

न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक महिला को उस वक्त हिरासत में ले लिया गया, जब वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी पर चढ़ गईं। ट्रंप की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत मेक्सिको सीमा पर प्रवासी मां-बाप को बच्चों को अलग किया जा रहा है। (जब ट्रंप ने पूछा, वेनेजुएला पर अमेरिका कब्जा क्यों नहीं कर लेता... )

सीएनएन के मुताबिक, बुधवार को ट्रंप की नीति के विरोध में स्टैच्यू ऑप लिबर्टी पर चढ़ी महिला से प्रशासन ने बात करने की कोशिश की। महिला की पहचान पैट्रिसिया ओकोउमू के तौर पर हुई है। महिला को नीचे उतरने को कहा गया लेकिन उसने मना कर दिया। वह लगभग तीन घंटे तक वहां बैठी रही।

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग से जुड़े सूत्र ने सीएनएन को बताया कि पैट्रिसिया डोनाल्ड ट्रंप की नीति का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के समूह का हिस्सा थी और उसने कहा था कि वह जब तक नीचे नहीं आएगी जब तक सभी बच्चों को डिटेंशन सेंटर से रिहा नहीं किया जाता। पुलिस अधिकारी ब्रायन ग्लेकेन ने बुधवार शाम को कहा कि न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के 16 अधिकारियों की मदद से उसे नीचे उतारा गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश