1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. NASA ने कहा, पृथ्वी के पास से गुजरेगा सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह

NASA ने कहा, पृथ्वी के पास से गुजरेगा सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 01, 2017 08:54 pm IST,  Updated : Sep 01, 2017 08:54 pm IST

NASA ने कहा है कि इस शुक्रवार 4.4 किलोमीटर के आकार का एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से होकर गुजरेगा।

Representational Image | AP- India TV Hindi
Representational Image | AP

वॉशिंगटन: NASA ने कहा है कि इस शुक्रवार 4.4 किलोमीटर के आकार का एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के पास से होकर गुजरेगा। यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से करीब सात लाख किलोमीटर की दूरी से होकर गुजरेगा। मॉडर्न नर्सिग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगल (1820-1910) के सम्मान में इस क्षुद्रग्रह का नाम फ्लोंरेस रखा गया है और यह सुबह 8.05 बजे पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

कैलिफोर्निया के पासाडेना में स्थित एजेंसी की जेट प्रणोदन प्रयोगशाला में NASA के सेन्टर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के प्रबंधक पॉल चोडास ने कहा, ‘पहले भी कई जाने पहचाने क्षुद्रग्रह फ्लोरेंस के मुकाबले पृथ्वी के पास से होकर गुजरे हैं, लेकिन वे आकार में इससे छोटे थे।’ चोडास ने कहा, ‘जब से नासा ने पृथवी के पास से गुजरने वाले क्षुद्रग्रहों का पता लगाना शुरू किया है तब से लेकर अब तक फ्लोरेंस पृथ्वी के पास से गुजरने वाला सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह है।’

इस क्षुद्रग्रह के पृथ्वी के इतने पास होकर गुजरने से वैज्ञानिकों को मौका मिला है कि इस क्षुद्रग्रह को पास से अध्ययन किया जा सके। क्षुद्रग्रह फ्लोरेंस की खोज स्केल्टे 'बॉबी' बस ने ऑस्ट्रलिया की साइडिंग स्प्रिंग वेधशाला में मार्च 1981 में की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश