1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लॉस एंजिलिस: वैन ने सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों को मारी टक्कर, आठ घायल

लॉस एंजिलिस: वैन ने सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों को मारी टक्कर, आठ घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2017 11:29 am IST,  Updated : Jul 31, 2017 11:29 am IST

लॉस एंजिलिस में एक वैन चालक ने सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों के एक समूह पर गाड़ी चढ़ा दी और इस घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गये।

los angeles the van collided with roadside people- India TV Hindi
los angeles the van collided with roadside people

लॉस एंजिलिस: लॉस एंजिलिस में एक वैन चालक ने सड़क किनारे खाना खा रहे लोगों के एक समूह पर गाड़ी चढ़ा दी और इस घटना में कम से कम आठ लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने हिट एंड रन के संदेह में वाहन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। (सिर्फ़ करोड़पतियों के लिए है ये केक, क़ीमत जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान)

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वैन मिड-विल्शायर में द फिश स्पॉट रेस्टोरेंट के बाहर खाना खा रहे लोगों के एक समूह से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शी कोर्टनी क्रंप ने कहा, सब खाना खा रहे थे और मौज मस्ती कर रहे थे, तभी कहीं से एक वैन आकर उनसे टकरा गई।

लॉस एंजिलिस के दमकल विभाग की प्रवक्ता मार्गरेट स्टीवर्ट ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश