1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बूढ़ी महिला को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने सुनाई 100 साल की सजा

बूढ़ी महिला को बनाया हवस का शिकार, कोर्ट ने सुनाई 100 साल की सजा

 Written By: IANS
 Published : Apr 29, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Apr 29, 2017 02:06 pm IST

अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक युवा को 85 वर्षीया एक महिला के साथ लूटपाट करने और दुष्कर्म के मामले में 100 साल कैद की सजा दी गई है।

Representational Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representational Image | PTI Photo

वॉशिंगटन: अमेरिका के इलिनोइस राज्य में एक युवा को 85 वर्षीया एक महिला के साथ लूटपाट करने और दुष्कर्म के मामले में 100 साल कैद की सजा दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय अपराधी टेविन रेनी के बचाव को लेकर किसी अतिरिक्त प्रस्ताव की सुनवाई 4 मई को होगी। रेनी 2015 में नववर्ष के दिन शिकागो से करीब 40 किलोमीटर दूर एक वृद्धा के घर में घुस गया। उसके बाद उसने बंदूक दिखाकर वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे जबरन ATM ले जाकर उसके पैसे निकलवा लिए।

आरोपी को महिला के साथ दुष्कर्म के लिए 60 साल और बंदूक का डर दिखाकर लूटपाट करने के जुर्म में और 40 साल की सजा दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश