1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले रात्रिभोज में शामिल हुए मीका सिंह

ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले रात्रिभोज में शामिल हुए मीका सिंह

 Written By: IANS
 Published : Jan 20, 2017 02:33 pm IST,  Updated : Jan 20, 2017 02:33 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले यहां हुए एक रात्रिभोज में बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने शिरकत की। उनका कहना है कि वह इस 'प्रतिष्ठित रात्रिभोज' का हिस्सा बनकर सम्मानित

Mika-Singh-Ivanka-Trump- India TV Hindi
Mika-Singh-Ivanka-Trump

वाशिंगटन: अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ-ग्रहण से पहले यहां हुए एक रात्रिभोज में बॉलीवुड गायक मीका सिंह ने शिरकत की। उनका कहना है कि वह इस 'प्रतिष्ठित रात्रिभोज' का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। सिंह ने शुक्रवार सुबह दो मिनट लंबा वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रंप यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि दर्शकों के बीच एक खास शख्स मौजूद हैं, जिसने कड़ी मेहनत की और उनकी बेटी इवांका से शादी की। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि जेरेड कुशनर बढ़िया काम करेंगे।

तस्वीर में काले कपड़े पहने नजर आ रहे मीका सिंह ने लिखा, "वाशिंगटन डी.सी. में अमेरिका के आगामी राष्ट्रपति के साथ प्रतिष्ठित रात्रिभोज में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

गायक ने शपथ ग्रहण समारोह की पूर्व संध्या पर गुरुवार को आयोजित रात्रि भोज की तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की।

पिछले साल आठ नवम्बर को हुआ राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले ट्रंप शुक्रवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश