1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. धरती को एलियन से बचाने के लिए नासा कर रहा भर्ती, सैलरी 1 करोड़ से ज्यादा

धरती को एलियन से बचाने के लिए नासा कर रहा भर्ती, सैलरी 1 करोड़ से ज्यादा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2017 08:16 am IST,  Updated : Aug 03, 2017 08:16 am IST

एलियन से धरती को बचाने लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा नई भर्तियां कर रहा है। यह एक फुल टाइम जॉब होगी। इस पद पर आने वाले व्यक्ति का काम धरती और चंद्रमा पर मानव द्वारा किए गए प्रदूषणों की रोकथाम करना होगा।

nasa- India TV Hindi
nasa Image Source : PTI

एलियन से धरती को बचाने लिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा नई भर्तियां कर रहा है। यह एक फुल टाइम जॉब होगी। इस पद पर आने वाले व्यक्ति का काम धरती और चंद्रमा पर मानव द्वारा किए गए प्रदूषणों की रोकथाम करना होगा। इस पद का नाम प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 'प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर' को 187,000 डॉलर यानी लगभग 1,19,02,662 रुपये की सैलरी और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। (पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री में कैबिनेट गठन में की देरी)

जॉब के पोस्ट में कहा गया है, 'नासा प्लैनेटरी प्रोटेक्शन की अपनी नीतियों के लिए प्रतिबद्ध है जिसमें धरती और सोलर सिस्टम बॉडीज़ में किसी भी प्रकार के प्रदूषण को रोकना शामिल है।' इस अधिकारी का काम होगा कि यह दूसरे ग्रहों से होने वाले खतरों से भी धरती को बचाए। इस नए अधिकारी को नासा के अगले अभियान में भी शामिल किया जाएगा।  इस अभियान के तहत जूपिटर के चंद्रमा की सतह का निरीक्षण किया जाएगा। इसके लिए यूरोपा पर क्रैश लैंडिंग कराई जाएगी जिसके लिए प्लैनेटरी प्रोटेक्शन ऑफिसर को तैयार रखा जाएगा।

नासा में इस पद पर काम करने के लिए अभ्यर्थी को टॉप सरकारी सिविल सेवा में काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास फिजिकल साइंस, इंजिनियरिंग या गणित में अडवांस डिग्री होनी चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश